फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   96 year old defeated Corona in 11 days

#LadengeCoronaSe: 96 वर्षीय बुजुर्ग ने 11 दिन में कोरोना को हराया, डॉक्टर बोले- 'ये एक मिसाल हैं'

Thu, 03 Jun 2021 06:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Jun 2021 06:56 PM IST
सार

जज्बे और चिकित्सकों की मदद से कोरोना को दी मात, डॉक्टर वीडियो कॉल से भी लगातार करते परिवार वालों से संपर्क

विज्ञापन
96 year old defeated Corona in 11 days
96 वर्षीय राजेंद्र राम तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना की वजह से जहां कई लोगों की जान चली गई वहीं, कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने कोरोना को न सिर्फ हराया, बल्कि अपने जज्बे से समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर ब्लाक के सोंदा गांव निवासी 96 वर्षीय राजेंद्र राम तिवारी के साथ ऐसी ही हुआ। जीने की तमन्ना और हार न मानने के जज्बे व डॉक्टरों की मदद से राजेंद्र राम तिवारी ने 11 दिन के होम आइसोलेशन से ही कोविड-19 को मात देने में कामयाबी हासिल की है। कोरोना के डर से हौसला खो चुके लोगों के लिए उन्होंने उम्मीद जगाई है।

विज्ञापन


रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) के चिकित्सक डॉ. जनार्दन तिवारी की देखरेख में रहे राजेंद्र राम तिवारी ने कोरोना से जंग जीती है। डॉक्टर जनार्दन तिवारी ने बताया राजेंद्र राम 18 मई को कोरोना पॉजिटिव हो गए। यह केस उनके लिए चैलेंज की तरह था। आमतौर पर वह इतने बुजुर्ग मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह नहीं देते हैं, लेकिन राजेंद्र राम की हालत शुरू से उतनी सीरियस नहीं थी, इसलिए उन्हें होम आइसोलेशन की सलाह दी।
विज्ञापन


इस दौरान उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। उनके ऑक्सीजन लेवल की जानकारी लगातार परिवार वालों के जरिये ली जा रही थी। वीडियो कॉल से भी लगातार उनके परिवार वालों से संपर्क में थे। घर के लोगों ने उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देते हुए समय-समय पर दवा की खुराक दी। नौवें दिन स्थिति अच्छी दिखी तो घर के लोगों ने उनका दोबारा टेस्ट कराया। दो जून को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इस तरह 11 दिन में 96 की उम्र में राजेंद्र राम तिवारी कोरोना से जंग जीत गए। वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीएमओ ने की डॉक्टरों की तारीफ

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि आरआरटी के चिकित्सकों की टीम की मेहनत का ही नतीजा है जो 96 साल के बुजुर्ग अपने परिवार के साथ स्वस्थ जीवन बिता रहे हैं। रैपिड रिस्पांस टीम मौके पर पहुंच कर सबसे पहले यह देख रही है कि मरीज की स्थिति कैसी है। यदि किसी की स्थिति गंभीर दिखती है तो उसे तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया जाता है।

चिकित्सकों का रहा सराहनीय योगदान
कोरोना योद्धा राजेंद्र राम तिवारी ने कहा आरआरटी टीम द्वारा होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं साथ में होम आइसोलेशन के टिप्स दिया गया है। मेडिकल किट में दो मॉस्क सहित पीसीएम सहित अन्य पांच प्रकार की दवाएं दी गईं। सही खान-पान के साथ चिकित्सकों की मदद से जंग जीत ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed