{"_id":"61548d938ebc3e626e091019","slug":"9209-people-got-covid-vaccine-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: गोरखपुर में 9209 लोगों ने लगवाया कोविड टीका, बाढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य टीमों ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: गोरखपुर में 9209 लोगों ने लगवाया कोविड टीका, बाढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य टीमों ने की जांच
Wed, 29 Sep 2021 09:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Sep 2021 09:30 PM IST
सार
गोरखपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। बुधवार को दो तहसीलों के तीन ब्लॉक में पांच टीमों ने 779 लोगों की जांच की। बीमार सभी लोगों को दवाएं दी गई।
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 50 बूथों पर 9209 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। 4815 को पहली व 4394 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व संक्रामक रोग विभाग में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बूथों पर लंबी लाइन लगी रहीं। लोगों ने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा की।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एनके पांडेय ने बताया कि अब पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन आ रही है। बुधवार को बच्चों व महिलाओं के लिए नियमित टीकाकरण होता है, वह प्रभावित न हो, इसलिए कोविड टीकाकरण के लिए कम बूथों को संचालित किया गया। बृहस्पतिवार को सौ से अधिक बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
बाढ़ क्षेत्र में पांच टीमों ने 779 लोगों की जांच की
गोरखपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। बुधवार को दो तहसीलों के तीन ब्लॉक में पांच टीमों ने 779 लोगों की जांच की। बीमार सभी लोगों को दवाएं दी गई।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि सबसे ज्यादा मरीज त्वचा रोग के मिल रहे हैं। बुधवार को 399 मरीज त्वचा रोग के मिले। जो कुल मरीजों की संख्या का करीब आधा है। इसके अलावा सर्दी, जुकाम, बुखार के 69 मरीज, उल्टी-दस्त के 13 मरीज मिले। इसके अलावा 298 लोग ऐसे मिले जो विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे। बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच में 4456 टेबलेट क्लोरीन के बांटे गए।
उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों को 126 ओआरएस के पैकेट दिए गए। 127 हैंडपंप का क्लोरिनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि बाढ़ नियंत्रित हो गई है। इसका दायरा तेजी से कम हो रहा है। इसके बावजूद लोगों को एहतियात की जरूरत है। बीमारी से बचाव के लिए लोगों को पानी उबाल कर पीना चाहिए।