फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   919 students of MMMUT passed the NPTEL exam.

Gorakhpur News: एनपीटीईएल की परीक्षा में एमएमएमयूटी के 919 विद्यार्थी हुए सफल

Mon, 19 Jan 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
919 students of MMMUT passed the NPTEL exam.
गोरखपुर। आईआईटी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय परीक्षा एनपीटीईएल (नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एन्हांस्ड लर्निंग) में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 919 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में सफलता हासिल की है। सिविल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा हर्षिता राव ने जियोसिंथेटिक्स एवं प्रबलित मिट्टी संरचनाएं में पूरे देश में टॉप किया है।
विज्ञापन


इस परीक्षा में देश में शीर्ष 1 फीसदी में 17 छात्र, शीर्ष 2 फीसदी में 19, शीर्ष 5 फीसदी में 24 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के 10 और कंप्यूटर साइंस के 14 छात्रों ने देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कुमारी निशा (मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, 2021 पासआउट बैच) ने कोर्स (नैतिक चिंतन : मूल्यों और नैतिकता का परिचय) में टॉप किया।
विज्ञापन




एमएमएमयूटी के 13 छात्रों को इलीट और गोल्ड प्रमाणपत्र (90 फीसदी से अधिक अंक), 149 छात्रों को इलीट और सिल्वर प्रमाणपत्र (75 से 90 फीसदी के बीच), 510 छात्रों को इलीट प्रमाणपत्र (60 से 74.99 प्रतिशत के बीच), 247 छात्रों को सक्सेसफुली कंप्लीटेड प्रमाणपत्र 40 से 59.99 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि ये परिणाम हमारे छात्रों की क्षमता और शिक्षा की गुणवत्ता का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed