फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   90 e rickshaws running without license seized in Gorakhpur

अमर उजाला इंपैक्ट: गोरखपुर में बिना लाइसेंस चला रहे 90 ई-रिक्शा सीज, दोबारा पकड़े जाने पर दर्ज होगा केस

Fri, 02 Feb 2024 12:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Feb 2024 12:45 PM IST
सार

एसपी ट्रैफिक श्यामदेव ने कहा कि आरटीओ के अफसरों के साथ ई-रिक्शा की चेकिंग की गई। इस दौरान 90 ई-रिक्शा चालक ऐसे मिले, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं था। सभी वाहनों को सीज कर यार्ड में खड़ा करा दिया गया है।

विज्ञापन
90 e rickshaws running without license seized in Gorakhpur
अभियान चलाकर शास्त्री चौक पर ई-रिक्शा चालकों का डीएल चेक किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिना लाइसेंस शहर की सड़कों पर चला रहे ई-रिक्शा के खिलाफ बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने आरटीओ के साथ अभियान चलाया। इस दौरान 90 ई-रिक्शा चालक ऐसे मिले, जिनके पास लाइसेंस ही नहीं था। सभी के वाहनों को सीज कर दिया गया। सबको पुलिस लाइंस में खड़ा कराया गया है और अब जुर्माना की राशि भरने के बाद ही छोड़ा जाएगा। वहीं, अगर दोबारा पकड़े गए तो इनके खिलाफ नियमों की अनदेखी करने का केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यातायात पुलिस और आरटीओ के अधिकारी एक साथ सड़कों पर उतरे। कई चौराहों पर ई-रिक्शा की चेकिंग शुरू कर दी गई तो कई ई-रिक्शा वालों ने भागने की भी कोशिश की। पुलिस की मौजूदगी में सभी के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई।
विज्ञापन


यह भी देखा गया कि कोई शराब पीकर या फिर मानक से अधिक सवारी तो बैठाकर नहीं चल रहा है। कुल 90 चालक ऐसे मिले, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं थे। कार्रवाई में एसपी ट्रैफिक श्यामदेव के अलावा आरटीओ के यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनंद, रविचंद्र त्यागी, निरीक्षक अजीत पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक श्यामदेव ने कहा कि आरटीओ के अफसरों के साथ ई-रिक्शा की चेकिंग की गई। इस दौरान 90 ई-रिक्शा चालक ऐसे मिले, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं था। सभी वाहनों को सीज कर यार्ड में खड़ा करा दिया गया है। अगर दोबारा जांच में ये बिना लाइसेंस के मिले तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed