{"_id":"5f9447a88ebc3ec5ee58c714","slug":"87-new-corona-positive-got-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में 100 से नीचे आया कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 87 नए मिले मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में 100 से नीचे आया कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 87 नए मिले मरीज
Sat, 24 Oct 2020 08:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Oct 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या अब कम होती जा रही है। आंकड़े लगातार 100 के नीचे आ रहे हैं। शनिवार को 24 घंटे के अंदर केवल 87 नए मरीज मिले हैं। खास बात यह है कि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 18522 पहुंच गया है। इनमें 17067 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत की संख्या 304 ही है। एक्टिव केस 1181 रह गई है।
विज्ञापन
कोरोना की रफ्तार कम होने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। संक्रमितों की बात करें तो रामजानकी नगर में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। इनमें दो साल का एक मासूम भी संक्रमित निकला है।
विज्ञापन
इनके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तीन, अस्थाई जेल के पांच, मोगलहा में एक ही परिवार के दो, जमरू में एक ही परिवार के पांच, चौहान टोला जंगल हाकिम नंबर 22 में एक ही परिवार के दो लोग, मोहद्दीपुर में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। जबकि जांच रोजाना चार से पांच हजार के बीच है। एंटीजन और आरटीपीसीआर की जांच में भी ज्यादातर लोग निगेटिव मिल रहे हैं। यह बेहद सुखद है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच लगातार की जा रही है।
Trending Videos
शहर में 30 और ग्रामीण क्षेत्र में मिले 43 मरीज
शहर की बात करें तो महज 30 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 18 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा गोरखनाथ चार, राजघाट, रामगढ़ताल में एक-एक, कैंट थाना क्षेत्र में छह मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 43 नए मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव, भटहट, गगहा में एक-एक, बड़हलगंज, पिपरौली, कौड़ीराम, सहजनवां में दो-दो, ब्रह्मपुर छह, चरगांवा 20, खोराबार, सरदारनगर में तीन-तीन मरीज मिले हैं। इनके अलावा 14 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।