अमर उजाला का ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट कार्यक्रम: 82 फीसदी लोगों को अखबार के विज्ञापन पर सर्वाधिक भरोसा
। दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम में ताजदार अमान ने कहा कि ब्रांड को स्थापित करने की प्रक्रिया होती है। इसमें आपके उत्पाद की गुणवत्ता, ग्राहकों से आपका व्यवहार, उत्पाद बिकने के बाद आपके द्वारा दी जाने वाली सेवाएं और विज्ञापन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के दौर में ग्राहकों तक पहुंचने के लिए विज्ञापन के जितने भी माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है, उनमें अखबारों में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों की सबसे सशक्त भूमिका है। हाल ही में हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू में प्रकाशित रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि आज भी 82 फीसदी लोग अखबारों के विज्ञापन पर सर्वाधिक भरोसा करते हैं।
येे बातें अमर उजाला के ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट कार्यक्रम में रिटेल सेक्टर के बिजनेस कंसल्टेंट ताजदार अमान ने होटल रेडिसन ब्लू में कहीं। दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम में ताजदार अमान ने कहा कि ब्रांड को स्थापित करने की प्रक्रिया होती है। इसमें आपके उत्पाद की गुणवत्ता, ग्राहकों से आपका व्यवहार, उत्पाद बिकने के बाद आपके द्वारा दी जाने वाली सेवाएं और विज्ञापन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में सर्वाधिक प्रभावित रिटेल सेक्टर हुआ है। अब, जब हालात सामान्य हो रहे हैं, तो आगे ऐसी चुनौतियों से कैसे निपटा जाए, इसके बारे में विचार करने की जरूरत है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी में जिन लोगों ने स्थापित ब्रांड और तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया, उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। इससे मिलने वाली सीख को हम अगर, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देखें तो आने वाला समय फिजिटल (डिजिटल+फिजिकल) का है। एजुकेशन, हेल्थ और रिटेल सेक्टर में भविष्य है। हर व्यवसायी को चाहिए कि वह ब्रांडिंग का काम करें। मुश्किल समय में ब्रांडिंग आपके व्यापार के लिए संजीवनी का कार्य करेगी।
इससे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दंत जैन, ग्रीन लैंड हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ डीके गुप्ता, उनकी पत्नी पूजा गुप्ता, टाइटेनियम हॉस्पिटल के विकास मिश्रा और डॉ. धीरज कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बढ़िया सर्विस से जुड़ेंगे ग्राहक
बढ़िया सर्विस से ग्राहकों को साथ जोड़ा जा सकता है। ऐसे आयोजनों से व्यापारियों को बाजार में चलने वाली गतिविधियों का पता चलता है। विज्ञापन की इसमें क्या भूमिका होती है, इसे जानने का मौका मिला। आयोजक प्रशंसा के पात्र हैं। - अनूप सराफ, डायरेक्टर, ऐशप्रा जेम्स एंड ज्वेल्स
मार्केट में मौजूद तमाम चुनौतियों पर चर्चा
एक्सपर्ट के साथ-साथ रिटेलर साथियों के साथ मार्केट में मौजूद तमाम चुनौतियों पर चर्चा हुई। एक-दूसरे के सहयोग से कमियों को दूर करने का यह बेहतर मंच साबित होगा। बेहतरीन अनुभव रहा। - विकास केजरीवाल, डायरेक्टर, ऐशप्रा लाइफ स्पेसेज
नए ग्राहकों को आकर्षित करने में होगी सहूलियत
शॉपिंग और मॉल की चुनौतियों के बीच रिटेल कारोबारी पुराने और नए ग्राहकों को कैसे आकर्षित करें, उसके उपाय पर एक्सपर्ट ने राय दी है। उन विकल्पों को व्यवसाय बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। - संजय अग्रवाल, निदेशक, परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स
ब्रांडिंग ही ग्राहक को स्टोर तक है लाती
स्टोर में प्रोडक्ट को कितना बेहतर तरीके से ग्राहक को दिखा सकते हैं, ये रिटेलर्स की क्षमता पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी झांसे में नहीं आता। ब्रांडिंग ही उसे स्टोर तक लाती है।- विक्की कुकरेजा, डायरेक्टर, रवि ट्रेडिंग कंपनी
परिवर्तन से गुजर रहा रिटेल व्यवसाय
तेजी से बदल रहे आर्थिक परिवेश में रिटेल व्यवसाय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। अमर उजाला की पहल व्यापारियों को इस समस्या से पार पाने की राह दिखाएगी। - प्रदीप टेकड़ीवाल (विष्णु), निदेशक, संगम साड़ी
शहर के व्यापारियों को फायदा मिलेगा। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच रिटेल कारोबार को भी अपग्रेड करने की जरूरत है। यही मौका है कि खुद को अपग्रेड किया जाए। - डॉ एसएस शाही, डायरेक्टर, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल
अच्छा प्लेटफार्म मिला
जब तक रिटेल कारोबारी अपने ग्राहकों की जरूरतों का ध्यान नहीं रखेगा, वह कारोबार को सफल नहीं बना सकता। अच्छा प्लेटफार्म मिला है। ऐसे आयोजनों से फील्ड के दूसरे साथियों के साथ मिलने का मौका मिलता है। - अभिषेक अग्रवाल, डायरेक्टर, ऑर्बिट ऑटोमोबाइल
मझोले कारोबारियों को मिलेगा सीखने का मौका
इस मुहिम से मझोले कारोबारियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। वे बाजार में उभरी भर रही नई चुनौतियों से निपटने के लिए पहले से खुद को तैयार कर सकेंगे। सुपर मार्केट और मॉल कल्चर ने निश्चित ही रिटेल कारोबार के सामने चुनौतियां पेश की हैं।- हिमांशु मस्करा, निदेशक, अपोलो क्लीनिक