फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   80 students failed in class 10 maths in Gorakhpur, created a ruckus

यूपी बोर्ड: गोरखपुर में दसवीं की गणित में 80 विद्यार्थी फेल, जमकर हंगामा

Tue, 03 Aug 2021 09:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Aug 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
80 students failed in class 10 maths in Gorakhpur, created a ruckus
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले शास्त्री इंटर कॉलेज अमहिया, झंगहा के विद्यार्थियों ने सोमवार को विद्यालय में हंगामा किया। इंटर कॉलेज के दसवीं में 80 परीक्षार्थी गणित विषय में फेल हो गए हैं। रिजल्ट खराब होने के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर शिक्षकों के साथ छात्रों की झड़प भी हुई। इससे काफी देर तक विद्यालय परिसर में अफरातफरी रही। छात्रों ने आरोप लगाया कि दसवीं में कुल 90 विद्यार्थियों में से 80 को फेल कर दिया गया है। परिणाम घोषित होने के बाद से विद्यालय प्रबंधन सवालों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


भविष्य खराब होने की चिंता में विद्यार्थी और अभिभावक स्कूल का चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। दसवीं के छात्र गोकुल पासवान ने कहा कि रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं। जांच करा कर नंबर दिया जाए। छात्र गणेश ने गणित के शिक्षक न होने की बात करते हुए कहा कि हमें सही तरीके से पढ़ाया नहीं गया। बोर्ड ने भी मनमानी ढंग से रिजल्ट घोषित किया है। इसे संशोधित किया जाना चाहिए। छात्र आदित्य ने कहा कि कई विद्यालयों में नंबर ठीक आए हैं। हम लोगों के साथ ही ऐसा क्यों हुआ? सब विद्यालय की गड़बड़ी का नतीजा है।

विज्ञापन


वहीं, प्रबंधक मणिदेव मल्ल ने कहा कि बोर्ड ने किस आधार पर नंबर दिया है, इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के ग्रीवांस सेल में आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। बच्चों के अंक में सुुधार के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। प्रिंसिपल चंदा देवी का कहना है कि सभी आपत्तियों को बोर्ड को लिखित में भेजकर जो गड़बड़ी हुई है उसे दुरुस्त कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed