{"_id":"63183a3042461f31db072509","slug":"78-sweepers-found-absent-street-lights-found-closed-in-many-wards","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर नगर निगम: 78 सफाई कर्मी गैरहाजिर मिले, कई वार्डों में बंद मिली स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर नगर निगम: 78 सफाई कर्मी गैरहाजिर मिले, कई वार्डों में बंद मिली स्ट्रीट लाइट
Wed, 07 Sep 2022 11:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:59 AM IST
सार
अधिकारियों के निरीक्षण में कुछ ब्लॉकों में सफाई, कूड़ा उठान, फॉगिंग आदि की व्यवस्था अच्छी मिली। इस पर डीएम ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि इसी तरह से बाकी वार्डों में भी जहां कुछ कमियां मिली हैं। व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर प्रशासनिक अफसरों की टीम ने मंगलवार को शहर के करीब 24 वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 78 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले तो वहीं डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, नियमित कूड़ा उठान और स्ट्रीट लाइटों को लेकर लोगों ने शिकायतें की। कुछ जगहों पर सप्लाई का पानी नहीं आने की भी समस्या मिली। अफसरों के निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने नगर आयुक्त अविनाश सिंह को मामले की जांच कराकर सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
निगम के वार्डों से कुछ मूलभूत सुविधाओं को लेकर मिल रही शिकायतों पर डीएम ने सोमवार देर रात अधिकारियों की टीम बनाई और उन्हें मंगलवार की सुबह 24 वार्डों में जाकर कई बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए। टीम में एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी, सीआरओ, एसडीएम, एएसडीएम, एसीएम समेत करीब 13 अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
शाम को अधिकारियों की तरफ से डीएम को भेजे गए निरीक्षण आख्या के मुताबिक आउटसोर्सिंग पर कार्यरत सफाई कर्मियों में से 78 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। कुछ वार्डों में नियमित कूड़ा उठान, पेयजल सप्लाई सही नहीं पाई गई तो कुछ वार्डों में सही से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन न होने, जलजमाव, स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने को लेकर स्थानीय लोगों ने शिकायतें कीं। बता दें कि ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब होने को लेकर पार्षद भी नगर आयुक्त से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
कुछ ब्लॉकों में अच्छी मिली व्यवस्था, डीएम ने की प्रशंसा
अधिकारियों के निरीक्षण में कुछ ब्लॉकों में सफाई, कूड़ा उठान, फॉगिंग आदि की व्यवस्था अच्छी मिली। इस पर डीएम ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि इसी तरह से बाकी वार्डों में भी जहां कुछ कमियां मिली हैं। व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।