फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   762 km roads of Gorakhpur division will be repaired and constructed

Gorakhpur News: गोरखपुर मंडल की 762 किमी सड़कों की होगी मरम्मत-निर्माण, शासन को भेजा प्रस्ताव

Thu, 28 Dec 2023 03:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Dec 2023 03:12 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता आरबी सिंह ने कहा कि मंडल की जिन सड़कों का नवीनीकरण कराया जाना है, उनका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जनवरी के पहले सप्ताह में स्वीकृति मिल जाएगी।

विज्ञापन
762 km roads of Gorakhpur division will be repaired and constructed
गोरखपुर रोड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

197.72 करोड़ रुपये की लागत से गोरखपुर मंडल की 762 किमी सड़कों की मरम्मत और निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन


राज्य मार्ग, जिला मार्ग व ग्रामीण मार्ग की इन सड़कों का नवीनीकरण तीन साल, पांच साल और आठ साल बाद कराया जाता है। इसी के तहत गोरखपुर में 5734.66 लाख की लागत से 212.347 किलोमीटर लंबाई में 66 सड़कों का नवीनीकरण होगा। महराजगंज में 4297.67 लाख की लागत से 89.54 किलोमीटर लंबाई में 64 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


देवरिया जिले में 2989.82 लाख की लागत से 139.49 किलोमीटर लंबाई में 80 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। वहीं, कुशीनगर जिले में 6740.68 लाख की लागत से 321.44 किलोमीटर लंबाई में 127 सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा। इस तरह से मंडल की 377 सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा। इसकी लंबाई 762.817 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता आरबी सिंह ने कहा कि मंडल की जिन सड़कों का नवीनीकरण कराया जाना है, उनका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जनवरी के पहले सप्ताह में स्वीकृति मिल जाएगी। इससे सभी औपचारिकताएं पूरी कर नवीनीकरण का कार्य समय से पूरा करा लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed