{"_id":"658d430f2b424b781a009604","slug":"762-km-roads-of-gorakhpur-division-will-be-repaired-and-constructed-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर मंडल की 762 किमी सड़कों की होगी मरम्मत-निर्माण, शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर मंडल की 762 किमी सड़कों की होगी मरम्मत-निर्माण, शासन को भेजा प्रस्ताव
Thu, 28 Dec 2023 03:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Dec 2023 03:12 PM IST
सार
लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता आरबी सिंह ने कहा कि मंडल की जिन सड़कों का नवीनीकरण कराया जाना है, उनका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जनवरी के पहले सप्ताह में स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर रोड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
197.72 करोड़ रुपये की लागत से गोरखपुर मंडल की 762 किमी सड़कों की मरम्मत और निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
राज्य मार्ग, जिला मार्ग व ग्रामीण मार्ग की इन सड़कों का नवीनीकरण तीन साल, पांच साल और आठ साल बाद कराया जाता है। इसी के तहत गोरखपुर में 5734.66 लाख की लागत से 212.347 किलोमीटर लंबाई में 66 सड़कों का नवीनीकरण होगा। महराजगंज में 4297.67 लाख की लागत से 89.54 किलोमीटर लंबाई में 64 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।
देवरिया जिले में 2989.82 लाख की लागत से 139.49 किलोमीटर लंबाई में 80 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। वहीं, कुशीनगर जिले में 6740.68 लाख की लागत से 321.44 किलोमीटर लंबाई में 127 सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा। इस तरह से मंडल की 377 सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा। इसकी लंबाई 762.817 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता आरबी सिंह ने कहा कि मंडल की जिन सड़कों का नवीनीकरण कराया जाना है, उनका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जनवरी के पहले सप्ताह में स्वीकृति मिल जाएगी। इससे सभी औपचारिकताएं पूरी कर नवीनीकरण का कार्य समय से पूरा करा लिया जाएगा।