{"_id":"5f6224ce8ebc3ebd7378b182","slug":"73-new-corona-positive-got-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में 73 नए मिले संक्रमित, 81 लोगों ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में 73 नए मिले संक्रमित, 81 लोगों ने दी कोरोना को मात
Wed, 16 Sep 2020 08:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Sep 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में बुधवार को 2330 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई, जिसमें से 2257 लोग निगेटिव व 73 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा पहले से संक्रमित 81 लोग ठीक भी हुए। जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या बुधवार को 538 रही।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को कुल 2970 लोगों की जांच की गई। शाम तक 2330 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें से 73 लोग कोरोना संक्रमित थे। इसके अलावा 2257 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
संक्रमित पाए गए लोगों में से दुदही क्षेत्र के एक, फाजिलनगर के सात, कसया के चार, पडरौना के 13, तमकुही के एक, नेबुआ नौरंगिया केदो, कुबेरस्थान के सात, रामकोला के दो, हाटा के सात, सुकरौली के दो, कप्तानगंज के एक, खड्डा के छह, विशुनपुरा के तीन और मोतीचक क्षेत्र के तीन मरीज हैं।
विज्ञापन
इस तरह अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4280 हो गई है। इसमें से बुधवार को 81 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3714 हो गई है।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में अब संक्रमण दर घटकर 4.79 प्रतिशत हो गया है। वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 86.77 प्रतिशत व मृत्यु दर घटकर 0.65 प्रतिशत हो गया है। जांच में तेजी आने से बीमारी पर नियंत्रण करने में सफलता मिलती दिख रही है।