फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   72 thousand rupees were robbed from an MSc student on the pretext of sending a parcel from London

Gorakhpur News: लंदन से पार्सल भेजने का झांसा देकर एमएससी की छात्रा के 72 हजार हड़पे

Tue, 22 Apr 2025 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
72 thousand rupees were robbed from an MSc student on the pretext of sending a parcel from London
- कोतवाली क्षेत्र की युवती से हुई जालसाजी, एक सप्ताह पहले इंस्टाग्राम पर लंदन के युवक से हुई थी दोस्त
विज्ञापन


गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से 72 हजार रुपये की जालसाजी हो गई। लंदन के इंस्टाग्राम दोस्त ने पार्सल में आईफोन, सोने की चेन, डायमंड रिंग, सोने का बैंगल्स, ड्रेस व कैश पाउंड भेजने का झांसा देकर रुपये हड़प लिए। रुपये गंवाने के बाद युवती ने साइबर हेल्प लाइन 1930 पर शिकायत की है।

कोतवाली क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहकर युवती एमएससी की पढ़ाई कर रही है। युवती ने बताया है कि एक सप्ताह पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई। बातचीत शुरू हुई तो युवक ने बताया कि वह लंदन में रहता है। उसने बताया कि 21 अप्रैल को एक पार्सल भेजा है। इसमें आईफोन, सोने की रिंग व कैश पाउंड है। इसी दिन एक कोरियर वाले की कॉल आई। उसने डयूटी फीस और टैक्स के नाम पर 72 हजार रुपये खाते में मंगवाए। इसके बाद कस्टम ऑफिसर बनकर एक व्यक्ति ने कॉल की। वह पार्सल की रसीद मांगने लगा। न देने पर केस दर्ज करने की धमकी देने लगा। थोड़ी देर बाद एक वीडियो भेजा। इसमें एक लड़की को पुलिस पीट रही थी। वीडियो दिखाकर बोला कि अगर दो लाख रुपये नहीं भेजे तो तुम्हारा भी यही अंजाम होगा। बार-बार कॉल करके वह धमकी दे रहा था। इस दौरान इस्टाग्राम दोस्त का लगातार मैसेज आ रहा था। तब समझ में आ गया कि उसने झांसा देकर जालसाजी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed