फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   72 new corona positive got in gorakhpur

गोरखपुर में मिले 72 नए कोरोना मरीज, महीनों बाद संक्रमितों की संख्या आई 100 से कम

Sat, 10 Oct 2020 08:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Oct 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
72 new corona positive got in gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के बीच राहत भरी खबर है। 71 दिनों बाद पिछले 24 घंटे में केवल 72 मरीज मिले हैं। इससे पूर्व 21 जुलाई को सबसे 65 मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार 100 का आंकड़ा पार हो रहा था। स्थिति ऐसी हो गई थी कि संक्रमितों की संख्या 420 तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन


विभाग का मानना है कि यह संख्या अब धीरे-धीरे घटती जाएगी। हालांकि पांच मरीजों की मौत भी हुई है। संक्रमितों में शहर से लेकर गांव के लोग शामिल हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 17061 पहुंच गया है। इनमें 15203 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत की संख्या 278 ही है। एक्टिव केस 1580 रह गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोरोना की रफ्तार अगस्त और सितंबर माह की अपेक्षा अक्तूबर माह में धीरे-धीरे कम होती जा रही है। एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार 100 से कम मरीजों की संख्या रही है। इससे पूर्व 26 सिंतबर को 94 मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार 100 से 200 के बीच मरीजों का आंकड़ा पहुंच रहा था। इस बीच केवल 27 सिंतबर और दो अक्तूबर को 200 का आंकड़ा पार हुआ था। संक्रमितों की बात करें तो गोविंदनगर में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें आठ साल का एक मासूम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहद्दीपुर राम कृष्ण मंदिर में एक ही परिवार के दो लोग, राप्ती नगर में एक ही परिवार के दो लोग, राप्ती नगर फेज चार में एक ही परिवार के दो लोग, बीआरडी मेडिकल कॉलेज का एक कर्मी, बशारतपुर के जगदीशपुर में एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।
 

शहरी क्षेत्र में मिले केवल 38 नए मरीज

गोरखपुर शहर की बात करें तो केवल 38 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 16 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा गोरखनाथ पांच, कोतवाली तीन, कैंट आठ, रामगढ़ताल दो, गुलरिया तीन और तिवारीपुर में एक मरीज मिले हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 25 नए मरीज मिले हैं। इनमें बेलघाट, ब्रह्मपुर, कैंपियरगंज और पिपराइच में एक-एक, चरगांवा 11, कौड़ीराम, खोराबार में दो-दो, सरदारनगर और उरुवा में तीन-तीन नए मरीज मिले हैं। इनके अलावा नौ मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।  


बीआरडी में पांच संक्रमितों की मौत
पिछले 24 घंटे में पांच संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें दो जिले के रहने वाले हैं। जबकि दो कुशीनगर और एक संतकबीरनगर की रहने वाली हैं। जिले के गोरखनाथ निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत शनिवार की दोपहर में हुई है। खोराबार थाना क्षेत्र के बेलवार निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत शुक्रवार की देर रात हुई है।

कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ियार निवासी 24 वर्षीय युवक की मौत शुक्रवार की देर रात, कुशीनगर के सेवरही निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत भी शुक्रवार की देर रात हुई है। संतकबीरनगर के महुली निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत शुक्रवार की देर रात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed