{"_id":"6149622d8ebc3e7fcd0095a4","slug":"700-illegal-advertisements-removed-from-streets-of-gorakhpur-city-on-instructions-of-municipal-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शहर की सड़कों से हटाए गए 700 अवैध विज्ञापन, नगर आयुक्त के निर्देश पर लगातार जारी है अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शहर की सड़कों से हटाए गए 700 अवैध विज्ञापन, नगर आयुक्त के निर्देश पर लगातार जारी है अभियान
Tue, 21 Sep 2021 10:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:10 AM IST
सार
अमर उजाला ने विज्ञापन एजेंसियों की इन कारगुजारियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद से नगर आयुक्त के निर्देश पर अवैध विज्ञापनों को हटाने का अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
बैनर एवं होर्डिंग हटवाती नगर निगम की टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में सोमवार को भी शहर में अवैध होर्डिंग, कियॉस्क और यूनीपोल पर लगे विज्ञापनों को हटाने का अभियान चला। नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान के तहत सोमवार को शहर की सड़कों से कुल 700 अवैध विज्ञापन हटाए गए।
एक तरफ जहां नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर को स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित किया जा रहा है। वहीं शहर के सभी क्षेत्रों में अवैध होर्डिंग व यूनिपोल बिना अनुमति विज्ञापन एजेंसियों द्वारा लगाए जा रहे थे। अमर उजाला ने विज्ञापन एजेंसियों की इन कारगुजारियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद से नगर आयुक्त के निर्देश पर अवैध विज्ञापनों को हटाने का अभियान लगातार जारी है।
सोमवार को भी नगर आयुक्त के आदेश के क्रम में सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह के निर्देशन में अवैध होर्डिंग व यूनिपोल को हटाने का अभियान चलाया गया। नगर निगम की दो टीमों ने पप्पू कटरा, पादरी बाजार पुलिस चौकी से होते हुए गोड़धोईया नाले तक यूनिपोल व होर्डिगं को हटाने का अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान छोटी व बड़ी कुल 700 अवैध कियोस्क, मध्यम साइज के 13 बोर्ड, 4 होर्डिंग बोर्ड हटाए गए। सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि व्यवस्था के नियमित होने तक यह अभियान जारी रहेगा।