फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   70 years old man fall in love with woman in gorakhpur

बुढ़ापे में इश्क: पत्नी की शिकायत पर घर पहुंची पुलिस, नहीं मिला बुजुर्ग, आधी उम्र की महिला से हुई है मोहब्बत

Fri, 26 May 2023 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 May 2023 03:19 PM IST
सार

हरनही इलाके के भैंसा गांव की रहने वाली निर्मला देवी ने अपने पति के खिलाफ हरनही चौकी में तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया है कि वह दूसरी महिला से इश्क फरमा रहे हैं। कहा है कि मंगलवार की रात रामदरश ने उसे कमरे में बंद कर पीटा और मोमबत्ती से झुलसा दिया।

विज्ञापन
70 years old man fall in love with woman in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PIXABAY

विस्तार

गोरखपुर जिले में बांसगांव इलाके के हरनही के भैंसा गांव के 70 साल के बुजुर्ग की आधी उम्र की महिला से मोहब्बत के मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस आरोपी बुजुर्ग से पूछताछ करने उसके घर पहुंची तो वह फरार मिला।
विज्ञापन


पता चला कि चौकी पर शिकायत होने के बाद से ही वह घर नहीं लौटा है। वहीं, उसकी प्रेमिका भी रिश्तेदारी में चली गई है। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरनही इलाके के भैंसा गांव की रहने वाली निर्मला देवी ने अपने पति के खिलाफ हरनही चौकी में तहरीर दी है। उसने 70 वर्षीय पति रामदरश यादव पर दूसरी महिला से इश्क फरमाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 70 साल के बुजुर्ग का महिला पर आया दिल, थाने पहुंचकर पत्नी बोली- शादी बचा लो साहब


कहा है कि मंगलवार की रात रामदरश ने उसे कमरे में बंद कर पीटा और मोमबत्ती से झुलसा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को चौकी इंचार्ज हरनही आरोपी बुजुर्ग के घर पहुंचे तो वह नहीं मिला।

आरोप लगाने वाली पत्नी ने बताया कि बुधवार दोपहर से ही वह घर नहीं आए है। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed