{"_id":"6540d453a28dd649d10fb717","slug":"70-lakhs-grabbed-in-name-of-getting-land-2023-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे 70 लाख, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे 70 लाख, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 31 Oct 2023 03:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 Oct 2023 03:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके में जमीन दिलाने के नाम पर एक शख्स से 70 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी पड़ोसी प्रवीण कुमार सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के न्यू काॅलोनी कजाकपुर निकट आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल हाॅस्टल के रहने वाले दिग्विजय किशोर शाही ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पड़ोसी प्रवीण कुमार जमीन की खरीद फरोख्त का काम करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लालपुर टिक्कर में जमीन दिखाई। कुल रकबा 30 डिसमिल में से 27 डिसमिल जमीन देने की बात कही। जोकि एक लाख 75 हजार रुपये प्रति डिसमिल की दर से कुल कीमत 47 लाख 25 हजार में तय हो गई। जिसके बाद दिग्विजय ने 40 लाख रुपये खाते के माध्यम से दिया और सात लाख 25 हजार रुपये रजिस्ट्री करने के समय देना था।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार बार-बार रजिस्ट्री करने का समय निर्धारित करने के बाद भी कभी रजिस्ट्री कार्यालय नहीं पहुंचा। जब दिग्विजय किशोर ने इस बाबत प्रवीण से पूछा तो उसने कहा कि उस आराजी नंबर की जमीन को उसके मामा समरेन्द्र कुमार सिंह ने लिखवा लिया है।
दिग्विजय ने जब रुपये वापस करने को कहा तो उसने कहा कि हमारा घर जो न्यू काॅलोनी कजाकपुर है खरीद लीजिए, जिसकी कीमत 70 लाख रुपये है, हमें 30 लाख रुपये और देकर बैनामा करा लीजिए।
दिग्विजय ने जब रुपये वापस करने को कहा तो उसने कहा कि हमारा घर जो न्यू काॅलोनी कजाकपुर है खरीद लीजिए, जिसकी कीमत 70 लाख रुपये है, हमें 30 लाख रुपये और देकर बैनामा करा लीजिए।