फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   7 thousands students fortune will decide today

सीआईएससीई: सात हजार विद्यार्थियों के भाग्य का फैसला आज

Fri, 10 Jul 2020 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
7 thousands students fortune will decide today
गोरखपुर। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से शुक्रवार को दोपहर तीन बजे दसवीं और बारहवीं के परिणाम का एलान किया जाएगा। जिले में दसवीं में चार हजार तो इंटर में तीन हजार विद्यार्थी पंजीकृत है। 16 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ था। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से फरवरी और मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था। वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के बाद बोर्ड ने परीक्षा नहीं लेने का फैसला किया था। जिन परीक्षाओं का आयोजन नहीं हुआ है, उनके लिए अंक इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। यदि कोई छात्र संतुष्ट नहीं है, तो उनके पास बाद में परीक्षा के लिए फिर से उपस्थित होने का विकल्प होगा। इन परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के अंक और पास प्रमाणपत्र बोर्ड द्वारा आधिकारिक नोटिस के अनुसार डिजी लॉकर के माध्यम से रिजल्ट जारी होने के 48 घंटे बाद उपलब्ध होंगे। परिणाम देखने के लिए सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। एसएमएस से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर टाइप करके इसे 09248082883 पर भेज सकते हैं। छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की भी अनुमति होगी। प्रत्येक पेपर 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed