फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   7 lakh will be available making hectare pond

एक हेक्टेयर का तालाब बनाने पर मिलेगा सात लाख

Sat, 24 Jul 2021 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
7 lakh will be available making hectare pond
एक हेक्टेयर का तालाब बनाने पर मिलेगा सात लाख
विज्ञापन

गोरखपुर। किसानों की आय बढ़ाने तथा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत की गई है। इसके लिए सरकार की तरफ से उन्हें कई सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। निजी जमीन पर किसान यदि तालाब बनाते हैं तो एक हेक्टेयर के लिए सात लाख रुपये दिए जाएंगे। यदि तालाब महिला या अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति बनवाता है तो उसे 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। अन्य के लिए अनुदान 40 प्रतिशत रहेगा।
पट्टे के तालब पर केसीसी से मिलेगा लोन
मत्स्य पालन के लिए यदि किसी व्यक्ति ने पट्टे पर तालाब लिया है तो एक हेक्टेयर के तालाब पर दो लाख का लोन मिलेगा। बैंक से चार प्रतिशत ब्याज दर से लोन मिलेगा। इसके लिए पट्टाधारक को एक प्रार्थना पत्र जिला मत्स्यपालन अधिकारी के कार्यालय में देना होगा। उसके साथ पट्टे वाली रसीद की फोटो कापी, आधार कार्ड की छाया प्रति संलग्न करना होगा। मत्स्य पालन अधिकारी उसे संबंधित बैंक को अग्रसारित करेंगे। फिर पट्टा धारक को बैंक से लोन मिल जाएगा।
विज्ञापन

तालाब में डालने के लिए मछली के बच्चे उपलब्ध
निजी या पट्टे के तालाबों में मछली के बच्चे डालने के लिए हैचरी उपलब्ध है। जनपद में छपिया में सरकारी हैचरी है, जहां मछली के बच्चों का उत्पादन किया जाता है। यहां पर छोटे बच्चे 110 रुपये हजार मिल रहे हैं, जबकि बड़े बच्चे 1.40 रुपये में एक बच्चा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1150 तालाबों में होता है मत्स्य पालन
जिले के 1150 तालाबों में मत्स्य पालन होता है। इसका कुल क्षेत्रफल 950 हेक्टेयर है। इन तालाबों में स्थानीय हैचरी से बच्चे लाकर मत्स्यपालक डालते हैं। अधिकतर लोग कोलकाता से बच्चा मंगाते हैं।

सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की गई है। इस योजना में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार आम लोगों को 40 प्रतिशत अनुदान दे रही है। जबकि, अनुसूचित जाति और महिला के लिए 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए प्रति हेक्टेयर सात लाख की धनराशि निर्धारित है।
-एके शुक्ला, मत्स्यपालन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed