फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   69 lakh deposited from 219 consumers in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में 219 उपभोक्ताओं से जमा कराए 69 लाख, बड़े बकायेदारों के खिलाफ चला अभियान

Sat, 28 Jan 2023 10:17 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Jan 2023 10:17 AM IST
सार

जांच एजेंसी जब परीक्षण करने निकली तो बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडरों की खामी सामने आई। उपभोक्ताओं ने बताया कि मीटर रीडरों को क्षेत्र में देखे काफी समय बीत गया है। ऐसे में समय से बिजली बिल नहीं बन पाता।

विज्ञापन
69 lakh deposited from 219 consumers in Gorakhpur
बिजली बिल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजली निगम के बड़े बकायेदारों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ा अभियान चला। शहरी खंड में कुल 23 टीमें एक साथ निकली थीं। अभियंताओं के नेतृत्व में चले अभियान में 506 बकायेदारों के कनेक्शनों की जांच की गई। इनमें 219 उपभोक्ताओं ने चेक, नकद के माध्यम से मौके पर ही कुल 69 लाख रुपये भुगतान कर दिया। जबकि, 287 कनेक्शन लंबे समय से भुगतान नहीं किए जाने की वजह से काट दिए गए। इन पर तीन करोड़ 26 लाख रुपये का बकाया था।

विज्ञापन


अभियान में निगम के खाते में 69.24 लाख रुपये बिजली बिल का बकाया जमा करवाया गया। बिजली निगम के चेयरमैन एम देवराज ने हर हाल में बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहर यूसी वर्मा ने बताया कि टाउनहाल, बलदेवा प्लाजा, मोहद्दीपुर, मेडिकल कॉलेज, राप्तीनगर, बक्शीपुर, सहारा इस्टेट आदि इलाकों में सघन जांच कराई गई जिन बकायेदार उपभोक्ताओं का विवरण नहीं मिला, उनके कागज में चल रहे कनेक्शन का स्थायी विच्छेदन कराया जाएगा। सबसे ज्यादा 50 कनेक्शनों की जांच तारामंडल क्षेत्र में की गई। सबसे ज्यादा बकाया खोराबार क्षेत्र में जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटर रीडरों की खामी से बढ़ गया बिल
जांच एजेंसी जब परीक्षण करने निकली तो बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडरों की खामी सामने आई। उपभोक्ताओं ने बताया कि मीटर रीडरों को क्षेत्र में देखे काफी समय बीत गया है। ऐसे में समय से बिजली बिल नहीं बन पाता। विकास नगर के एक उपभोक्ता ने कहा कि हम बिल समय से जमा करना चाहते हैं, लेकिन मीटर रीडरों की गलती की सजा उपभोक्ता को भुगतनी पड़ती है।


ऑनलाइन ही जमा कर दिया बिल
सहारा इस्टेट में जांच के लिए पहुंची टीम ने सूची के आधार पर उपभोक्ताओं की बिजली बकाये में काटनी शुरू की थी। उपभोक्ता ने अपने बिजली बिल की जानकारी ली और यूपीपीसीएल पर जाकर भुगतान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed