{"_id":"5f524d55d30770148e1b4c77","slug":"67-new-corona-positive-got-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में 67 लोग पाए गए कोरोना पॉजटिव, 444 पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में 67 लोग पाए गए कोरोना पॉजटिव, 444 पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या
Fri, 04 Sep 2020 07:51 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Sep 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को जिलें में 67 लोगों संक्रमित पाए गए। इस प्रकार अब एक्टिव मरीज की संख्या 444 पहुंच चुकी है। तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार को 37 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
जिले में अब पॉजटिव मरीजों की संख्या 2525 हो गई है। अब तक 54 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 2027 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि शुक्रवार को 1608 लोगों की जांच रिपोर्ट बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से प्राप्त हुई। इसमें 1541 लोग निगेटिव और 67 लोग पॉजटिव पाए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले से अब तक 76670 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 75,117 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 72,535 लोग निगेटिव पाए जा चुके हैं। 1535 लोगों की जांच रिपोर्ट का प्रशासन इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ कंटेनमेंट जोनों की संख्या भी बढ़ रही है। सदर तहसील में 81, हर्रैया में 51, भानपुर में 10 व रुधौली में 19 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 160 है। यहां आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है।
लोगों की जरुरत की वस्तुओं को उचित रेट पर प्रशासन उपलब्ध करा रहा है। डीएम ने लोगों से अपील किया कि घर से निकलने से पहले मास्क जरुर पहनें। सामजिक दूरी का अनिवार्य रुप से पालन करें। कोरोना से बचाव में यह सबसे कारगर उपाय है।