{"_id":"6784a7d7b8eb7623a30eae6a","slug":"6-special-trains-will-run-from-gorakhpur-for-maha-kumbh-from-today-2025-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ 2025: आज गोरखपुर से चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ 2025: आज गोरखपुर से चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा शेड्यूल
Mon, 13 Jan 2025 11:13 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:13 AM IST
सार
पंकज सिंह ने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेनों के संबंध में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर डायल कर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय गाड़ी पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) वेब पोर्टल या मोबाइल एप पर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 13 जनवरी को गोरखपुर से झूसी के लिए चार, प्रयागराज-रामबाग और भटनी-झूसी के लिए दो-दो कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेनों के संबंध में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर डायल कर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय गाड़ी पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) वेब पोर्टल या मोबाइल एप पर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर-झूसी-गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें
- 05177 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 15.00 बजे चलाई जाएगी।
- 05179 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 10.30 बजे चलाई जाएगी।
- 05178 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से 14.15 बजे चलाई जाएगी।
- 05180 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से 23.00 बजे चलाई जाएगी।
गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग के बीच चलने वाली ट्रेनें
- 05185 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 20.30 बजे चलाई जाएगी।
- 05186 प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, प्रयागराज रामबाग से 08.30 बजे चलाई जाएगी।
भटनी-झूसी-भटनी के बीच चलने वाली ट्रेनें
- 05159 भटनी-झूसी मेला विशेष गाड़ी, भटनी से 21.00 बजे चलाई जाएगी।
- 05160 झूसी-भटनी मेला विशेष गाड़ी, झूसी से 23.25 बजे चलाई जाएगी।