{"_id":"63774560da9c571f55152215","slug":"598-sweepers-found-absent-one-day-salary-deducted-rs-2-50-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: अनुपस्थित मिले 598 सफाई कर्मी, एक दिन का वेतन 2.50 लाख रुपये कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: अनुपस्थित मिले 598 सफाई कर्मी, एक दिन का वेतन 2.50 लाख रुपये कटा
Fri, 18 Nov 2022 02:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Nov 2022 02:12 PM IST
सार
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि कुछ वार्डों में जानबूझकर सफाई कर्मचारियों के अनुपस्थिति होने के बावजूद पूरा वेतन निकलवाया जा रहा है। इसमें कई लोगों की संलिप्तता है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लेखाकार निर्देशित दिया कि सुनिश्चित कराएं कि उपस्थित कर्मचारियों का ही वेतन निकले।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर आयुक्त अविनाश सिंह की ओर से बृहस्पतिवार की सुबह कराई गई जांच में 2400 में से 598 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर अनुपस्थिति सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन करीब 2.50 लाख रुपये काट दिया गया।
बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ने वार्डों में सफाई कर्मियों की उपस्थिति जांच कराने के बाद सुबह 11 बजे सभी जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक एवं नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। औचक निरीक्षण में कुल 598 सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले। नगर आयुक्त ने बताया कि सभी सुपरवाइजरों को निरंतर रूप से उपस्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। सफाई निरीक्षकों को प्रतिदिन अपने जोन के वार्डों में भ्रमण करने के लिए कहा गया है।
अनुपस्थित कर्मियों का वेतन निकलवाने में लिप्त लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि कुछ वार्डों में जानबूझकर सफाई कर्मचारियों के अनुपस्थिति होने के बावजूद पूरा वेतन निकलवाया जा रहा है। इसमें कई लोगों की संलिप्तता है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लेखाकार निर्देशित दिया कि सुनिश्चित कराएं कि उपस्थित कर्मचारियों का ही वेतन निकले। नोडल अधिकारियों से कहा कि उपस्थिति के संबंध में प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट दें तथा सफाई निरीक्षक सप्ताह में कम से कम तीन दिन अपनी रिपोर्ट अवश्य दें।
विज्ञापन
सेवामुक्त करने से लेकर वेतन रोकने तक की हुई कार्रवाई
तीन कर्मियों के लगातार अनुपस्थित रहने पर नगर आयुक्त ने उन्हें हटाने, मेठ शमीम को सेवामुक्त करने, सफाई निरीक्षक सुधीर की जानकारी पर सुपरवाइजर एवं मेठ का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके अलावा सुपरवाइजर राम गोपाल को हटाकर वार्ड 21 में दूसरे कर्मचारी को तैनात करने का निर्देश दिया।