{"_id":"644ae64e1bded96ea907fc64","slug":"58-election-officer-absent-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-143701-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 58 मतदान कार्मिक रहे गैरहाजिर, मेयर के 79, पार्षद के लिए 83 मत पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 58 मतदान कार्मिक रहे गैरहाजिर, मेयर के 79, पार्षद के लिए 83 मत पड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मताधिकार का किया इस्तेमाल
नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 41 और सदस्य पद के लिए 42 ने किया मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 58 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए विभागीय कार्रवाई करने और साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। जो कर्मचारी अनुपस्थित मिले, उनमें पीठासीन अधिकारियों की संख्या 15, मतदान अधिकारी प्रथम की संख्या दो, मतदान अधिकारी द्वितीय की संख्या 22, मतदान अधिकारी तृतीय की संख्या 12 और मतदान अधिकारी चतुर्थ की संख्या सात है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के महाराणा प्रताप परिसर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को मतदान से जुड़ी सभी जानकारियां दी गईं।
उधर प्रशिक्षण के बाद मतदान कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने पोस्टल मतपत्र से मतदान किया। मेयर के लिए 79 वोट पड़े जबकि नगर निगम पार्षद के लिए 83 कर्मचारियों ने वोट डाले। इसी तरह जिले की 11 नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए 41 और सदस्य के लिए 42 मत पड़े। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल पर पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ड्यूटी पर तैनात मतदान कार्मिक इन पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रत्याशी यदि चाहे तो मौके पर आकर मतदान प्रक्रिया को देख सकते हैं।