{"_id":"63d21bc264deae51fa3954b0","slug":"530-people-lost-their-lives-in-road-accidents-in-a-year-2023-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिंदगी पर भारी पड़ रही यातायात की अनदेखी, एक साल में सड़क हादसों में 530 ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिंदगी पर भारी पड़ रही यातायात की अनदेखी, एक साल में सड़क हादसों में 530 ने गंवाई जान
Thu, 26 Jan 2023 11:50 AM IST
vivek shukla
शिवम सिंह,गोरखपुर।
शिवम सिंह,गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Jan 2023 11:50 AM IST
सार
यातायात विभाग के मुताबिक, ट्रैफिक नियमों का पालन करके सड़क हादसों से बचा जा सकता है। इस बात को जानते तो सभी हैं, लेकिन अनुपालन बहुत कम लोग करते हैं। हालत यह है कि स्टंट करना, रेड लाइट जंप करना, मोबाइल फोन पर बात करना, बाइक पर तीन सवारी चलना, हेलमेट नहीं लगाना जैसी हरकतें लोगों की आदत सी बन गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुर्माना लगाया जाता है, जागरूक भी किया जाता है। बावजूद इसके यातायात के नियमों की अनदेखी करने में कोई पीछे नहीं रहना चाहता है। जानकार कहते हैं कि यदि यातायात नियमों का सही तरीके से पालन किया लाए तो किसी का लाल सड़क हादसे में जान न गंवाए।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि जिले के 27 थाना क्षेत्रों में साल 2022 में में 1,282 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 530 लोगों की जान गई और 808 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए। इसी बीच दो लाख से अधिक लोगों ने दो करोड़ 99 लाख 70 हजार 400 रुपये का चालान भरा है। लेकिन, सबक शायद ही किसी ने लिया है। यही वजह है कि हर रोज हादसे हो रहे हैं। लोगों की जान जा रही है। घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। पुलिस नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना भी कर रही है। जागरूकता अभियान भी चलाती रहती है।
विज्ञापन
यातायात विभाग के मुताबिक, ट्रैफिक नियमों का पालन करके सड़क हादसों से बचा जा सकता है। इस बात को जानते तो सभी हैं, लेकिन अनुपालन बहुत कम लोग करते हैं। हालत यह है कि स्टंट करना, रेड लाइट जंप करना, मोबाइल फोन पर बात करना, बाइक पर तीन सवारी चलना, हेलमेट नहीं लगाना जैसी हरकतें लोगों की आदत सी बन गई हैं। इस वजह से जुर्माना भी भरते हैं। जान गंवाते हैं। घायल होते हैं। मगर, सबक बहुत कम लोग लेते हैं।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र में हुए हादसे और मौत
थानाक्षेत्र हादसे मौत घायल1-बांसगांव 43 12 36
2-बड़हलगंज 47 21 34
3-बेलघाट 14 03 12
4-बेलीपार 40 22 30
5-कैंपियरगंज 62 44 31
6-कैंट 85 19 60
7-चौरीचौरा 87 32 45
8-चिलुआताल 73 25 52
9-गगहा 49 28 31
10-गीडा 93 54 54
11-गोला 39 13 18
12-गोरखनाथ 22 06 14
13-गुलरिहा 69 30 36
14-हरपुर बुदहट 08 00 09
15-झंगहा 43 19 22
16-खजनी 38 18 33
17-खोराबार 106 41 37
18-कोतवाली 14 03 10
19-पीपीगंज 42 22 26
20-पिपराइच 84 29 67
21-राजघाट 14 05 06
22-रामगढ़ताल 54 13 39
23-सहजनवां 56 33 33
24-शाहपुर 44 20 20
25-सिकरीगंज 26 10 20
26-तिवारीपुर 10 03 09
27-उरुवा बाजार 20 05 24
कुल 1282 530 808
फैक्ट फाइल
- 1,282- हादसे हुए साल 2022 में
- 530- लोगों की जान गई एक साल में
- 106- हादसे खोराबार में हुए, जो सबसे अधिक हैं
- 08- हादसे हरपुर बुदहट में हुए, जो सबसे कम हैं
- 44- लोगों की मौत कैंपियरगंज में हुई, जो सबसे अधिक है
एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह में लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है। नियमों की अनदेखी करने वालों से जुर्माना वसूला जाता है। यातायात नियमों का पालन कर हादसों से बचा जा सकता है। कार चलाते समय सीट बेल्ट और बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाना चाहिए। नशे में वाहन नहीं चलाना चाहिए।