{"_id":"5f746089ac0e4a4eb8774e44","slug":"52-thousand-railwaymen-got-facility-of-e-pass-in-ne-railway-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 हजार रेलकर्मियों को ई पास की मिली सुविधा, जाने कैसे करना है आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 हजार रेलकर्मियों को ई पास की मिली सुविधा, जाने कैसे करना है आवेदन
Wed, 30 Sep 2020 04:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Sep 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
पूर्वोत्तर रेलवे के 52 हजार रेलकर्मियों को कोरोना काल में अब पास के लिए दफ्तरों में जाने की जरूरत नहीं है। अपने मोबाइल पर ही पास बनवा लेंगे और उसे डाउनलोड कर प्रिंट ले सकेंगे। रेल प्रशासन ने तीनों मंडलों लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर सहित मुख्यालय गोरखपुर में भी ई पास सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलकर्मियों को यूजर आईडी और पासवर्ड अलॉट किया गया है। जिसके माध्यम से वह पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन ही उनका पास बनाकर अपलोड कर दिया जाएगा। जिसके बाद वे डाउनलोड कर सकते हैं। तीनों मंडलो में यह सुविधा पहले ही शुरू हो गई थी, अब गोरखपुर मुख्यालय में शुरू हो गई है। ई पास की सुविधा से पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन