{"_id":"63dc9cb0d0ab5f71477cb2c6","slug":"51-thousand-looted-from-micro-finance-worker-on-strength-of-gun-in-gorakhpur-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: असलहा के बल पर माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 51 हजार लूटे, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: असलहा के बल पर माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 51 हजार लूटे, पुलिस कर रही जांच
Fri, 03 Feb 2023 11:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:06 AM IST
सार
आदित्य शर्मा बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे क्षेत्र में कलेक्शन के लिए निकले हुए थे। कुछ जगहों पर बैठक करते कलेक्शन करने के बाद वापस लौटते समय जैनपुर गांव के असनहिया मोड़ पर एक बिना नंबर प्लेट लगे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रास्ता रोक लिया और कर्मचारी को असलहा सटा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित आदित्य शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जैनपुर गांव के पास बुधवार सुबह लगभग 10 बजे क्षेत्र से कलेक्शन कर वापस लौट रहे माइक्रो फाइनलेंस कर्मी से 51 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। आरोप है कि असलहे के बल पर वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया। बृहस्पतिवार को तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भटहट के समीप अतरौलिया गांव में भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी का ऑफिस है। महराजगंज जनपद के निचलौल थाना के हरदी गांव निवासी आदित्य शर्मा उक्त कंपनी में तैनात है। बताया जा रहा है कि आदित्य शर्मा बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे क्षेत्र में कलेक्शन के लिए निकले हुए थे। कुछ जगहों पर बैठक करते कलेक्शन करने के बाद वापस लौटते समय जैनपुर गांव के असनहिया मोड़ पर एक बिना नंबर प्लेट लगे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रास्ता रोक लिया और कर्मचारी को असलहा सटा दिया।
विज्ञापन
एक बदमाश हेलमेट लगाया हुआ था, जबकि दूसरा टोपी पहने था।पीड़ित के मुताबिक, दोनों बदमाशों के पास तमंचा मौजूद था। तमंचे के बल पर कर्मचारी से रुपये व टैबलेट रखा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
कर्मचारी ने सूचना दी, जिसके बाद ही पुलिस जांच में जुट गई थी, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को कर्मचारी थाने पहुंचकर तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।