{"_id":"5f62037a8ebc3ebd754b7628","slug":"51-new-corona-positive-got-including-12-court-personnel-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में कोर्ट के 12 कर्मियों समेत 51 मिले संक्रमित, 26 ने जीता कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में कोर्ट के 12 कर्मियों समेत 51 मिले संक्रमित, 26 ने जीता कोरोना से जंग
Wed, 16 Sep 2020 05:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Sep 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में 12 न्यायालय कर्मियों समेत 51 कोरोना संक्रमित मिले। बुधवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मिले मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
जिले में अब तक 2782 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2348 संक्रमित पाए जा चुके हैं। 407 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक कोरोना संक्रमण से 27 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 26 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर घर भेजे गए।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाधिक संक्रमित नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें जिला न्यायाललय में नौ, सिविल कोर्ट में तीन, जेल कॉलोनी में दो, जिला अस्पताल, तेतरी बाजार, महदेवा बाजार में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन
डुमरियागंज ब्लॉक के बेवां हुसैन गांव में दो, बनकटिया, बगंई नानकार, पथरा बाजार में एक-एक संक्रमित मिले। खेसरहा के कुरहावा गांव में तीन और सवादार व बांसी में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी के लेढवा सोनखर चतौरा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इटवा के बगुलहवा ग्रांट और परसा देवीसपार गांव में एक-एक संक्रमित मिले।
लोटन के करमा और बेलवा गांव में एक-एकम संक्रमित मिले। मिठवल के गौरा बाजार गांव में दो गोर्वापाकर गांव में एक संक्रमित पाया गया। शोहरतगढ़ के परसोहिया गांव में दो, छितरिया, परिगवां, मुशहारी, वार्ड नंबर सात, इंद्रानगर, जमुनी गांव में एक-एक संक्रमित मिले।
बढ़नी गुलाड़ी, बर्डपुर बैजनाथपुर गांव में एक-एक संक्रमित मिले। तीन अन्य संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 51 संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।