{"_id":"65643c30e0019ec5f100a866","slug":"50-meter-swimming-pool-will-be-built-in-regional-stadium-2023-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रीजनल स्टेडियम में बनेगा 50 मीटर का तरणताल, डीपीआर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रीजनल स्टेडियम में बनेगा 50 मीटर का तरणताल, डीपीआर तैयार
Mon, 27 Nov 2023 12:20 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:20 PM IST
सार
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने कहा कि 50 मीटर के तरणताल का डीपीआर बनकर तैयार है। जल्द ही इसे शासन के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। स्वीकृति मिलते ही तरणताल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर का तरणताल बनेगा। राजकीय निर्माण निगम ने इसका डीपीआर तैयार कर लिया है। शासन से स्वीकृति के बाद इसके निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्तमान स्थानीय तैराकों के लिए 25 मीटर का तरणताल है, जो किसी भी प्रतियोगिता के लिए मानक पर खरा नहीं उतरता है। ऐसे में जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अभय मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके यहां राष्ट्रीय स्तर का तरणताल बनाए जाने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तरणताल के लिए मौखिक अनुमति देते हुए जिम्मेदारों को इसका प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से निर्देश बाद राजकीय निर्माण निगम ने 50 मीटर के तरणताल का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया था। लेकिन, कुछ कमियों के कारण इसे मंजूरी नहीं मिली थी। जिसके बाद राजकीय निर्माण निगम ने फिर से डीपीआर और डिजाइन तैयार कर लिया है। जल्द ही इस प्रस्ताव पर शासन की मोहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अगले साल निर्माण शुरू होने की है उम्मीद
खेल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल तरणताल के निर्माण को मंजूरी मिल सकती है, लेकिन इसका निर्माण अगले साल ही शुरू होगा। इसके निर्माण में एक वर्ष का समय लग सकता है, ऐसे में अगले साल तैराक रीजनल स्टेडियम के तरणताल में तैराकी नहीं कर सकेंगे।