फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   50 meter swimming pool will be built in regional stadium

Gorakhpur News: रीजनल स्टेडियम में बनेगा 50 मीटर का तरणताल, डीपीआर तैयार

Mon, 27 Nov 2023 12:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Nov 2023 12:20 PM IST
सार

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने कहा कि 50 मीटर के तरणताल का डीपीआर बनकर तैयार है। जल्द ही इसे शासन के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। स्वीकृति मिलते ही तरणताल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
50 meter swimming pool will be built in regional stadium
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर का तरणताल बनेगा। राजकीय निर्माण निगम ने इसका डीपीआर तैयार कर लिया है। शासन से स्वीकृति के बाद इसके निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्तमान स्थानीय तैराकों के लिए 25 मीटर का तरणताल है, जो किसी भी प्रतियोगिता के लिए मानक पर खरा नहीं उतरता है। ऐसे में जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अभय मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके यहां राष्ट्रीय स्तर का तरणताल बनाए जाने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तरणताल के लिए मौखिक अनुमति देते हुए जिम्मेदारों को इसका प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से निर्देश बाद राजकीय निर्माण निगम ने 50 मीटर के तरणताल का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया था। लेकिन, कुछ कमियों के कारण इसे मंजूरी नहीं मिली थी। जिसके बाद राजकीय निर्माण निगम ने फिर से डीपीआर और डिजाइन तैयार कर लिया है। जल्द ही इस प्रस्ताव पर शासन की मोहर लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल निर्माण शुरू होने की है उम्मीद
खेल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल तरणताल के निर्माण को मंजूरी मिल सकती है, लेकिन इसका निर्माण अगले साल ही शुरू होगा। इसके निर्माण में एक वर्ष का समय लग सकता है, ऐसे में अगले साल तैराक रीजनल स्टेडियम के तरणताल में तैराकी नहीं कर सकेंगे।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने कहा कि 50 मीटर के तरणताल का डीपीआर बनकर तैयार है। जल्द ही इसे शासन के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। स्वीकृति मिलते ही तरणताल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed