फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   50 kg manure prepared from wet waste in Gorakhpur

गोरखपुर: गीले कूड़े से बन कर तैयार हुई 50 किलो खाद, किचेन वेस्ट से बना रहा जैविक खाद

Mon, 07 Mar 2022 12:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Mar 2022 12:25 PM IST
सार

नगर निगम एमआरएफ सेंटर पर किचेन वेस्ट से बना रहा जैविक खाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर के एमआरएफ सेंटर में तैयार की जा रही है खाद।

विज्ञापन
50 kg manure prepared from wet waste in Gorakhpur
नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निगम ने पहली बार गीले कूड़े (किचेन वेस्ट) से 50 किलो खाद बनाकर तैयार कर ली है। इसी सप्ताह नगर निगम इसकी बिक्री शुरू करेगा। नगर निगम इस कूड़े की खाद को संजीवनी के नाम से बिक्री करेगा।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन और नगर निगम की अनूठी पहल के तहत, किचेन वेस्ट से खाद बनाने की शुरूआत की गई है। अमर उजाला इस अभियान के तहत सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने का जागरूकता अभियान चला रहा है। स्रोत स्थल पर ही अलग किए गए सूखे और गीले कूड़े नगर निगम ले जा रहा है। अलग किए हुए गीले कूड़े से खाद बनाई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, सूखे कूड़े की बिक्री की जा रही है। इसके लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर वार्ड में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनाया गया है। इस एमआरएफ सेंटर में पहली बार में जैविक खाद तैयार कर ली गई है। बनाए गए छह बेड से करीब 50 किलो जैविक खाद तैयार हो चुकी है। इसी सप्ताह नगर निगम इसकी लांचिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

20 रुपये की दर से बिकेगी खाद

नगर निगम ने गीले कूड़े से जो जैविक खाद तैयार की है, वह 20 रुपये की दर से बिकेगी। नगर निगम इसकी बिक्री के लिए आउटलेट बनाने जा रहा है। शहर के पांचों जोन में इस खाद की बिक्री के लिए नगर निगम की आउटलेट खोलने की योजना है।

संजीवनी के नाम से बिकेगी नगर निगम की खाद

सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि नगर निगम की जैविक खाद संजीवनी के नाम से बिकेगी। इस खाद की एक किलो, दो किलो और पांच किलो की पैकिंग होगी। नगर निगम ने 20 रुपये प्रति किलो की दर से इसकी बिक्री का निर्णय लिया है। वहीं, सूखे कूड़े की बिक्री की शुरुआत होने जा रही है।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि कूड़ा बना कंचन नीति के तहत कूड़े से जैविक खाद बनाई जा रही है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में बनाए गए एमआरएफ सेंटर में नगर निगम की जैविक खाद बनकर तैयार हो चुकी है। पहली खेप में तकरीबन 50 किलो खाद बनाई गई है। जल्द ही इसकी लांचिंग होगी। इसके बाद इसकी बिक्री शुरू होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed