{"_id":"6225a99b6165b50496443881","slug":"50-kg-manure-prepared-from-wet-waste-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गीले कूड़े से बन कर तैयार हुई 50 किलो खाद, किचेन वेस्ट से बना रहा जैविक खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: गीले कूड़े से बन कर तैयार हुई 50 किलो खाद, किचेन वेस्ट से बना रहा जैविक खाद
Mon, 07 Mar 2022 12:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:25 PM IST
सार
नगर निगम एमआरएफ सेंटर पर किचेन वेस्ट से बना रहा जैविक खाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर के एमआरएफ सेंटर में तैयार की जा रही है खाद।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम ने पहली बार गीले कूड़े (किचेन वेस्ट) से 50 किलो खाद बनाकर तैयार कर ली है। इसी सप्ताह नगर निगम इसकी बिक्री शुरू करेगा। नगर निगम इस कूड़े की खाद को संजीवनी के नाम से बिक्री करेगा।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और नगर निगम की अनूठी पहल के तहत, किचेन वेस्ट से खाद बनाने की शुरूआत की गई है। अमर उजाला इस अभियान के तहत सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने का जागरूकता अभियान चला रहा है। स्रोत स्थल पर ही अलग किए गए सूखे और गीले कूड़े नगर निगम ले जा रहा है। अलग किए हुए गीले कूड़े से खाद बनाई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, सूखे कूड़े की बिक्री की जा रही है। इसके लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर वार्ड में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनाया गया है। इस एमआरएफ सेंटर में पहली बार में जैविक खाद तैयार कर ली गई है। बनाए गए छह बेड से करीब 50 किलो जैविक खाद तैयार हो चुकी है। इसी सप्ताह नगर निगम इसकी लांचिंग करेगा।
विज्ञापन
20 रुपये की दर से बिकेगी खाद
नगर निगम ने गीले कूड़े से जो जैविक खाद तैयार की है, वह 20 रुपये की दर से बिकेगी। नगर निगम इसकी बिक्री के लिए आउटलेट बनाने जा रहा है। शहर के पांचों जोन में इस खाद की बिक्री के लिए नगर निगम की आउटलेट खोलने की योजना है।संजीवनी के नाम से बिकेगी नगर निगम की खाद
सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि नगर निगम की जैविक खाद संजीवनी के नाम से बिकेगी। इस खाद की एक किलो, दो किलो और पांच किलो की पैकिंग होगी। नगर निगम ने 20 रुपये प्रति किलो की दर से इसकी बिक्री का निर्णय लिया है। वहीं, सूखे कूड़े की बिक्री की शुरुआत होने जा रही है।नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि कूड़ा बना कंचन नीति के तहत कूड़े से जैविक खाद बनाई जा रही है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में बनाए गए एमआरएफ सेंटर में नगर निगम की जैविक खाद बनकर तैयार हो चुकी है। पहली खेप में तकरीबन 50 किलो खाद बनाई गई है। जल्द ही इसकी लांचिंग होगी। इसके बाद इसकी बिक्री शुरू होगी।