{"_id":"5f441dc48ebc3e3cfa619973","slug":"5-06-crores-released-for-community-toilets-gorakhpur-city-news-gkp362946537","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक शौचालयों के लिए 5.06 करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक शौचालयों के लिए 5.06 करोड़ रुपये जारी
विज्ञापन

गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत परफार्मेंस इंसेंटिव ग्रांट फंड से सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए 5.6 करोड़ रुपये पंचायतों को जारी कर दिए गए हैं। इससे 241 ग्राम पंचायतों में 2.10 लाख की लागत से एक-एक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होगा।
सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यह धनराशि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पर व्यय की जाएगी। इसमें चार सीटर तथा छह सीटर वाले सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। उधर मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं निदेशक पंचायती राज किंजल सिंह ने सोमवार को विभिन्न जिलों के डीपीआरओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एनओएलबी, पंचायत भवनों के निर्माण व सामुदायिक शौचालयों के निर्माण तथा ग्राम पंचायतों में ग्राम निधि 06 में अवशेष धनराशि के संबंध में समीक्षा की।
पंचायती राज निदेशक ने एक सप्ताह के भीतर सभी ग्राम पंचायतों में अवशेष धनराशि को वापस करने का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालय निर्माण योजना के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई।