{"_id":"6530ef38745f66365f092b92","slug":"49-thousand-employees-of-north-eastern-railway-will-get-benefit-of-plb-2023-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे के 49 हजार कर्मचारियों को मिलेगा पीएलबी का फायदा, रेलवे कर्मचारियों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे के 49 हजार कर्मचारियों को मिलेगा पीएलबी का फायदा, रेलवे कर्मचारियों में खुशी
Thu, 19 Oct 2023 02:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:26 PM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि रेल कर्मचारियों को बोनस की रकम और अधिक मिलनी चाहिए थी। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी डीके तिवारी, आरपी भट्ट, कौशल कुमार सिंह, केएम मिश्रा, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी ने इस फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्रीमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 1968.87 करोड़ रुपये के उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी है। इससे पूर्वोत्तर रेलवे के लगभग 49 हजार कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इस फैसले से रेलवे कर्मचारियों में खुशी है।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सभी पात्र गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों अर्थात ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, प्वाइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप सी कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों के अतिरिक्त) को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी प्रदान की है। पीएलबी का भुगतान रेलवे कर्मचारियों को अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। इससे पूर्वोत्तर रेलवे के लगभग 49 हजार कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए भारत सरकार और रेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि रेल कर्मचारियों को बोनस की रकम और अधिक मिलनी चाहिए थी। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी डीके तिवारी, आरपी भट्ट, कौशल कुमार सिंह, केएम मिश्रा, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी ने इस फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन
एनएफआईआर ने किया सीक्रेट वैलेट का आहृवान
पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए एनएफआईआर ने 21 और 22 नवंबर को हड़ताल के लिए सीक्रेट वैलेट का आहृवान किया है।
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन, नई दिल्ली के केंद्रीय महामंत्री डॉ. एम राघवैया ने पत्र जारी कर अपने अनुसांगिक संगठनों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि 21 और 22 नवंबर को हड़ताल के लिए सीक्रेट वैलेट की तैयारी की जाएगी। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर महामंत्री विनोद राय ने सभी मंडलों के पदाधिकारियों को सीक्रेट वैलेट की तैयारी करने को कहा है।
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन, नई दिल्ली के केंद्रीय महामंत्री डॉ. एम राघवैया ने पत्र जारी कर अपने अनुसांगिक संगठनों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि 21 और 22 नवंबर को हड़ताल के लिए सीक्रेट वैलेट की तैयारी की जाएगी। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर महामंत्री विनोद राय ने सभी मंडलों के पदाधिकारियों को सीक्रेट वैलेट की तैयारी करने को कहा है।