{"_id":"5f6212948ebc3efa6e542de7","slug":"49-new-corona-positive-got-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में मिले 49 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 392","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में मिले 49 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 392
Wed, 16 Sep 2020 06:57 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Sep 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में लगातार कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 49 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले अब संक्रमितों की संख्या 3024 हो गई है। मृतकों की संख्या 60 है। एक्टिव केस 392 हैं।
वहीं 43 मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 2572 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
डीएम ने बताया कि जिले से अब तक 97092 लोगों के नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा चुके हैं। इनमें 95871 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 92786 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, जबकि 3024 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। प्रशासन को अब भी 1221 नमूने की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में डीएम ने 201 स्थान को कंटेंमेंट जोन घोषित किया है। इसमें सदर तहसील में 109, हर्रैया में 53, भानपुर में 23 व रुधौली में 16 कंटेंमेंट जोन है। कंटेनमेंट जोन में जिला प्रशासन ने आवागमन पर रोक लगाते हुए यहां की सभी दुकानों को बंद करा दिया है। डीएम ने कहा कि कंटेंमेंट जोन में आम लोगों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक सामान की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल में एंटीजन व सामान्य जांच के अलावा ओपेक चिकित्सालय कैली में कोरोना जांच के लिए बीएसएल-2 का पूरा प्रयोग किया जा रहा है। हर दिन करीब एक सौ से अधिक लोगों की जांच स्थानीय स्तर पर की जा रही है।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध इस अस्पताल में लेवल-टू के लिए दो सौ शैय्या की व्यवस्था की गई है। इसमें गंभीर संक्रमित मरीजों को भी भर्ती करने की व्यवस्था है।