फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   487 animal smugglers went back to jail when record of five years searched

गोरखपुर: पांच साल का रिकार्ड खंगाला तो 487 पशु तस्कर फिर गए जेल, पुलिस कर रही है कार्रवाई

Thu, 03 Aug 2023 03:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Aug 2023 03:23 PM IST
सार

गोरखपुर में छह, कुशीनगर में 12 पशु तस्कर हाल के दिनों में पुलिस की गोली से घायल हो चुके हैं। देवरिया में 217 केस में सामने आए 524, गोरखपुर में 165 केस में 411, कुशीनगर में 240 केस में 303 और महराजगंज में 169 केस में सामने आए 347 पशु तस्करों की कुंडली खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
487 animal smugglers went back to jail when record of five years searched
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पिछले पांच सालों में सामने आए 1585 पशु तस्करों की पुलिस ने फिर से कुंडली खंगाली तो 487 से अधिक आरोपी फिर सलाखों के पीछे पहुंच गए। वहीं, 285 पिकअप वाहनों को सीज कर दिया गया। आईजी जे. रविंद्र गौड़ के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस पिकअप और तस्करों को निशाना बना रही है। मकसद है कि पिकअप को सीज कर दिया जाए, ताकि तस्करों की कमर टूट जाए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेंज (गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज व कुशीनगर) में पिछले पांच साल में पशु तस्करी से जुड़े 791 केस दर्ज किए गए थे। इनमें 1585 पशु तस्करों का नाम सामने आया था। अभियान में पुलिस ने 1572 पशु तस्करों को जेल भेजा था। फिर तस्करी बढ़ने के बाद डीआईजी ने सभी की कुंडली खंगालने का आदेश जारी कर दिया तो धरपकड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन



 

गोरखपुर में छह, कुशीनगर में 12 पशु तस्कर हाल के दिनों में पुलिस की गोली से घायल हो चुके हैं। देवरिया में 217 केस में सामने आए 524, गोरखपुर में 165 केस में 411, कुशीनगर में 240 केस में 303 और महराजगंज में 169 केस में सामने आए 347 पशु तस्करों की कुंडली खंगाली जा रही है। इसमें से कई जेल भेजे जा चुके है। नए-पुराने मिलाकर 500 से अधिक पशु तस्कर गोरखपुर रेंज के जिलों में पकड़े जा चुके हैं।

 

बिहार से होकर कुशीनगर के रास्ते गोरखपुर में आने वाले पशु तस्करों की कमर तोड़ने के लिए डीआईजी ने पिकअप को चिह्नित कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी के क्रम में गोरखपुर में 22, देवरिया में 27, कुशीनगर में 88 और महराजगंज में 48 वाहनों को अब तक सीज किया गया है। आईजी जे. रविंद्र ने कहा कि पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। पिकअप को चिह्नित कर सीज करने की कार्रवाई जारी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed