गोरखपुर: पांच साल का रिकार्ड खंगाला तो 487 पशु तस्कर फिर गए जेल, पुलिस कर रही है कार्रवाई
गोरखपुर में छह, कुशीनगर में 12 पशु तस्कर हाल के दिनों में पुलिस की गोली से घायल हो चुके हैं। देवरिया में 217 केस में सामने आए 524, गोरखपुर में 165 केस में 411, कुशीनगर में 240 केस में 303 और महराजगंज में 169 केस में सामने आए 347 पशु तस्करों की कुंडली खंगाली जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पिछले पांच सालों में सामने आए 1585 पशु तस्करों की पुलिस ने फिर से कुंडली खंगाली तो 487 से अधिक आरोपी फिर सलाखों के पीछे पहुंच गए। वहीं, 285 पिकअप वाहनों को सीज कर दिया गया। आईजी जे. रविंद्र गौड़ के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस पिकअप और तस्करों को निशाना बना रही है। मकसद है कि पिकअप को सीज कर दिया जाए, ताकि तस्करों की कमर टूट जाए।
जानकारी के मुताबिक, रेंज (गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज व कुशीनगर) में पिछले पांच साल में पशु तस्करी से जुड़े 791 केस दर्ज किए गए थे। इनमें 1585 पशु तस्करों का नाम सामने आया था। अभियान में पुलिस ने 1572 पशु तस्करों को जेल भेजा था। फिर तस्करी बढ़ने के बाद डीआईजी ने सभी की कुंडली खंगालने का आदेश जारी कर दिया तो धरपकड़ शुरू हो गई।
गोरखपुर में छह, कुशीनगर में 12 पशु तस्कर हाल के दिनों में पुलिस की गोली से घायल हो चुके हैं। देवरिया में 217 केस में सामने आए 524, गोरखपुर में 165 केस में 411, कुशीनगर में 240 केस में 303 और महराजगंज में 169 केस में सामने आए 347 पशु तस्करों की कुंडली खंगाली जा रही है। इसमें से कई जेल भेजे जा चुके है। नए-पुराने मिलाकर 500 से अधिक पशु तस्कर गोरखपुर रेंज के जिलों में पकड़े जा चुके हैं।