फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   48 hours in Tiwaripur area second major incident in

Gorakhpur News: 48 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी वारदात, एक दिन पहले दो हजार रुपये की लिए दोस्त को मारी थी गोली

Wed, 25 Jan 2023 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Jan 2023 12:23 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि घोषीपुरवा निवासी शहाबुद्दीन कुरैशी का बेटा रियाज पिकअप चालक है। सोमवार शाम वह जाफरा बाजार गया था। दोस्तों से उसका विवाद हो गया और इसके बाद उसे गोली मार दी थी। रियाज ने स्वयं फोन कर भाई को इसकी जानकारी दी थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
48 hours in Tiwaripur area second major incident in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में 48 घंटे के भीतर तिवारीपुर इलाके में दूसरी इतनी बड़ी वारदात हुई है। सोमवार शाम बदमाशों ने दो हजार रुपये के लिए अपने ही दोस्त को गोली मार दी थी। हालांकि, समय से इलाज मिलने के कारण उसकी जान बच गई। अगले ही दिन मंगलवार को युवा दूध के कारोबारी की रॉड से पीट पीटकर हत्या कर दी गई।   

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि तिवारीपुर क्षेत्र में युवक पर घर के पास ही कुछ लोगों ने मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास के घरों और चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन


मेरी किसी से दुश्मनी नहीं : ईश्वर
विकास के पिता ईश्वरचंद ने किसी से दुश्मनी होने से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि जब घटना हुई तब वह निरंकारी भवन गए थे। फोन पर सूचना मिलने पर घर पहुंचे। उनका कहना है कि समझ में नहीं आ रहा है कि बेटे की हत्या किसने और क्यों की है?
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दो हजार रुपये के विवाद में दोस्तों ने मारी थी गोली

तिवारीपुर इलाके के जाफरा बाजार में सोमवार रात पिकअप चालक रियाज कुरैशी को गोली मारने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि सभी साथ में जुआ खेलते थे और दो हजार रुपये के विवाद में गोली मारी गई थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

 उनकी पहचान जाफरा बाजार सब्जी मंडी निवासी फैसल राइन उर्फ गुलाम और बेनीगंज निवासी फिरोज के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि घोषीपुरवा निवासी शहाबुद्दीन कुरैशी का बेटा रियाज पिकअप चालक है। सोमवार शाम वह जाफरा बाजार गया था। दोस्तों से उसका विवाद हो गया और इसके बाद उसे गोली मार दी थी।

 रियाज ने स्वयं फोन कर भाई को इसकी जानकारी दी थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी और घायल साथ में ही जुआ खेलते थे। दो हजार रुपये के विवाद में वारदात की गई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed