फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   46 found corona positive including doctor from Basti women Hospital

बस्ती महिला अस्पताल के डॉक्टर सहित 46 मिले कोरोना पॉजिटिव, 469 पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या

Sat, 05 Sep 2020 09:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Sep 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
46 found corona positive including doctor from Basti women Hospital
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI
बस्ती में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को जिले में 46 लोगों संक्रमित पाए गए। इसमें महिला अस्पताल के एक चिकित्सक भी शामिल हैं। अब जिले में एक्टिव मरीज की संख्या 469 पहुंच चुकी है। जिले में अब पॉजटिव मरीजों की संख्या 2628 हो गई है। अब तक 54 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 2105 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से प्राप्त रिपोर्ट में 46 पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया कि जिले से अब तक 78614 लोगों श्वाब जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 77116 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


सदर तहसील में 81, हर्रैया में 51, भानपुर में 10 व रुधौली में 19 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 161 है। यहां आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। लोगों की जरुरत की वस्तुओं को उचित रेट पर प्रशासन उपलब्ध करा रहा है। डीएम ने लोगों से अपील किया कि घर से निकलने से पहले मास्क जरुर पहनें। सामजिक दूरी का अनिवार्य रुप से पालन करें। कोरोना से बचाव में यह सबसे कारगर उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed