{"_id":"5f441f1b8ebc3e3cd5188a19","slug":"42-5-quintal-polythene-seized-gorakhpur-city-news-gkp362946872","type":"story","status":"publish","title_hn":"42.5 क्विंटल पॉलिथीन जब्त, एक लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42.5 क्विंटल पॉलिथीन जब्त, एक लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन
42.5 क्विंटल पॉलिथीन जब्त, एक लाख जुर्माना वसूला
गोरखपुर। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार सुबह 4.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर महेवा बंधे के पास छापामारी कर एक ट्रक पर लदा करीब 42.5 क्विंटल पॉलिथीन पकड़ा। साथ ही इसे मंगाने वाले दो व्यापारियों से क्रमश: 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर इन दिनों प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। टीम इंचार्ज कर्नल सीपी सिंह के नेतृत्व जो प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ा है, उसकी कीमत ढाई लाख से ज्यादा बताई जा रही है।
कर्नल ने कहा कि जब पॉलिथीन पर पूरे प्रदेश में प्रतिबंध है तो ऐसे में विभिन्न प्रदेशों से होते हुए ट्रक पर लदकर आना अपने आप में सवाल खड़ा करता है। वह भी तब जब इसे ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के बिल्कुल पास पकड़ा गया। इसे गुजरात से लाया गया जो 170 बोरियों में पैक था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पॉलिथीन शाहपुर के व्यापारी अजय कुमार गोयल और बक्शीपुर के व्यापारी फरहद का है। इसे जब्त कर जुर्माना भी वसूला गया। आने वाले समय में पॉलिथीन में सामान लेने वाले आम लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।