फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   40 ATS commandos will handle security with police in Gorakhnath temple

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में एटीएस के 40 कमांडो पुलिस संग संभालेंगे सुरक्षा, ड्यूटी प्वाइंट तय

Wed, 11 Jan 2023 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Jan 2023 11:08 AM IST
सार

एसपी सिटी ने बताया कि मंदिर और परिसर की सुरक्षा त्रिस्तरीय रहेगी। एटीएस कमांडो के अलावा गोरखा में ट्रेनिंग लेने वाले पुलिसकर्मियों का भी एक लेयर बनाया गया है वहीं, मंदिर सुरक्षा में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी तीसरे लेयर पर रहेंगे।

 

विज्ञापन
40 ATS commandos will handle security with police in Gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले की सुरक्षा में एटीएस के 40 कमांडो के साथ ही पुलिस की तैनाती होगी। मंदिर में पिछले साल पुलिस वालों पर हमले के बाद सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार को एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे रविंद्र, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई एटीएस के साथ रिहर्सल किए। एक-एक प्वाइंट को देखा गया कि अगर आतंकी आ गए तो कैसे निपटा जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंदिर परिसर के चारों तरफ घेरा बनाकर एटीएस के कमांडो सुरक्षा संभालेंगे। मंगलवार को एटीएस कमांडो की टीम ने मंदिर परिसर में ड्यूटी प्वाइंट तय किए। एसपी सिटी ने बताया कि मंदिर और परिसर की सुरक्षा त्रिस्तरीय रहेगी। एटीएस कमांडो के अलावा गोरखा में ट्रेनिंग लेने वाले पुलिसकर्मियों का भी एक लेयर बनाया गया है वहीं, मंदिर सुरक्षा में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी तीसरे लेयर पर रहेंगे।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर को सुरक्षा के लिहाज से चार सुपरजोन और 10 जोन में बांटा गया। जबकि, मंदिर की सुरक्षा के साथ अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए पूरे इलाके को 25 सेक्टर में भी बांटा गया है। सभी सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एडीजी खुद गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एसपी सिटी ने बताया कि सभी सुपर जोन की निगरानी के लिए एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी तैनात किए गए हैं। जबकि, जोन की निगरानी सीओ लेवल के अधिकारी के जिम्मे होगी। सभी सेक्टरों की निगरानी इंस्पेक्टर करेंगे।

जिला पुलिस के अलावा रेंज और जोन से भी पुलिस फोर्स की यहां ड्यूटी लगाई गई है। जबकि, मंदिर से लेकर सड़क तक हर चीज को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जा रहा है। इसके लिए मंदिर परिसर में 20 तो बाहर 13 और भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

वहीं, मंदिर में पीए सिस्टम भी लगाया जाएगा। मेला के दौरान मंदिर परिसर के अंदर 10 तो बाहर 20 पीए सिस्टम लगाया जाएगा। ताकि, हर एक गतिविधियों पर निगरानी होती रहे।  

त्रिस्तरीय होगा सुरक्षा घेरा
मंदिर की त्रिस्तरीय सुरक्षा में आधुनिक यंत्र लगाए गए हैं। सभी मुख्य प्वाइंट एंट्री गेट को एटीएस ने अपने निगरानी में ले लिया है। एटीएस के 40 कमांडो मंदिर परिसर को एक घेरा बनाकर सुरक्षा करेंगे वहीं, टावर पर स्नैपर भी रहेंगे जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर निशाना लगाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा एसपी सिटी ने पुलिस कर्मियों की एक टीम को गोरखा से ट्रेंड कराया था। यह टीम दूसरे लेयर की सुरक्षा संभालेगी। जबकि तीसरे लेयर पर मेला ड्यूटी की फोर्स मुस्तैद रहेगी।

इतनी फोर्स होगी तैनात
  • एडिशनल एसपी: 6
  • सीओ: 20
  • इंस्पेक्टर: 75
  • सब इंस्पेक्टर: 400
  • एमएसआई: 48
  • कांस्टेबल: 1,427
  • महिला कांस्टेबल: 450
  • टीएसआई: 40
  • पीएसी: तीन कंपनी और एक प्लाटून  
  • एटीएस: 40 कमांडो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed