{"_id":"6918d7947248a0498e0a5f67","slug":"38-seed-shops-raided-samples-taken-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1135760-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 38 बीज की दुकानों पर छापा, नमूने लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 38 बीज की दुकानों पर छापा, नमूने लिए गए
विज्ञापन
गोरखपुर। कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग की तीन टीमों ने शनिवार को जिलेभर में बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 38 बीज की दुकानों की जांच की गई। इनमें से 35 दुकानों से नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए।
जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह के नेतृत्व में सदर तहसील के छह दुकानों की जांच की गई।खजनी व गोला तहसीलों में 17 दुकानों की जांच की और 26 नमूने एकत्र किए। अपर जिला कृषि अधिकारी गिरींद्र यादव ने बांसगांव, सहजनवां व पिपराइच क्षेत्रों में 15 दुकानों की जांच की और नौ नमूने लिए। बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।