{"_id":"61ac6ac627832644fc7d813f","slug":"360-buses-of-gorakhpur-region-will-be-engaged-for-pm-modi-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर दौरा: पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए लगेंगी गोरखपुर परिक्षेत्र की 360 बसें, व्यवस्था में जुटे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर दौरा: पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए लगेंगी गोरखपुर परिक्षेत्र की 360 बसें, व्यवस्था में जुटे जिम्मेदार
Sun, 05 Dec 2021 01:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:12 PM IST
सार
बसों की मरम्मत कराई जा रही है। सात दिसंबर को चालक और परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में गोरखपुर परिक्षेत्र से रोडवेज की 360 बसें लगाई जाएंगी। मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद परिवहन निगम के जिम्मेदार बसों की व्यवस्था में लग गए हैं। बसों की मरम्मत कराई जा रही है। इसके अलावा सात दिसंबर को चालक और परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
मुख्यालय से सात दिसंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में गोरखपुर डिपो की 170 बसों सहित गोरखपुर परिक्षेत्र के राप्तीनगर डिपो, सोनौली, महाराजंगज, कुशीनगर, बस्ती, देवरिया डिपो की 360 रोडवेज और अनुबंधित बसें लगाए जाने के निर्देश मिले हैं। निर्देश मिलने के बाद आरएम ने गोरखपुर परिक्षेत्र के सभी एआरएम को पत्र लिखकर बस को तैयार रखने को कहा है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके मिश्रा ने बताया कि निगम से निर्देश मिलने के बाद बसों की व्यवस्था की जा रही है। जो बसें खराब हैं उसे ठीक कराया जा रहा है। सात दिसंबर को चालक और परिचालक की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

वाराणसी परिक्षेत्र से आ रही हैं 200 बसें
एआरएम एके मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र के अलावा वाराणसी परिक्षेत्र से भी 200 बसें आ रही हैं। ये बसें सोमवार को गोरखपुर आ जाएंगी। इसके साथ ही पूरे पूर्वांचल से निगम और अनुबंधित मिलाकर कुल 1750 बसें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लगाई जानी हैं।प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते बंद रहेंगे कई स्कूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात दिसंबर को फर्टिलाइजर में प्रस्तावित लोकार्पण समारोह में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। एहतियात और बच्चों की सुविधा के दृष्टिगत कुछ स्कूल प्रशासन ने स्वयं ऐसा फैसला लिया है।कई स्कूलों ने अपने विद्यालय में प्रस्तावित अर्द्धवार्षिक परीक्षा या यूनिट टेस्ट को भी सात दिसंबर के बाद निर्धारित किया है। इसे लेकर अभिभावकों के मोबाइल फोन पर स्कूल बंद होने का संदेश भेजा रहा है। हालांकि, जिला प्रशासन या डीआईओएस कार्यालय की ओर से स्कूल बंदी के लिए कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। फर्टिलाइजर कारखाने में प्रस्तावित कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से चार लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।