{"_id":"61efb8b407014a4edb2179ec","slug":"3228-people-forgot-to-take-temporary-electricity-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 3228 लोग अस्थायी बिजली कनेक्शन लेकर भूले, 2953 तलाशे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 3228 लोग अस्थायी बिजली कनेक्शन लेकर भूले, 2953 तलाशे गए
Tue, 25 Jan 2022 02:15 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:15 PM IST
सार
पहले शहरी क्षेत्र में कुल 3228 कनेक्शन धारक थे। 275 कनेक्शनों की चल रही है तलाश।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहरी क्षेत्र के चारों विद्युत वितरण खंड में 3228 उपभोक्ता अस्थायी कनेक्शन लेकर भूल गए थे। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी उन्होंने न तो कनेक्शन कटवाया और न ही समय सीमा बढ़वाई। उन्होंने बिजली का उपभोग करना भी नहीं छोड़ा। निगम ने ऐसे 2953 कनेक्शन तलाश लिए हैं। कुछ कनेक्शन काट दिए गए हैं, जबकि कुछ को स्थायी कर दिया गया है। बचे अस्थायी कनेक्शन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन अलोक कुमार ने पिछले दिनों अस्थायी कनेक्शन की तलाश का आदेश दिया था। इसके बाद से निगम के अधिकारी और कर्मचारी इस काम में जुटे हुए हैं। दरअसल, लोग अपने घर, दुकान या अन्य निर्माण के लिए बिजली निगम से अस्थायी कनेक्शन लेते हैं। यह कनेक्शन छह माह के लिए होता है।
विज्ञापन
क्षेत्र के अवर अभियंता से लेकर लाइनमैन तक की जिम्मेदारी होती है कि अस्थायी कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के परिसर पर समय से जाएं और उपभोक्ता को समय बढ़वाने अथवा स्थायी करवाने को कहें। अगर समय समाप्त होने के बाद भी कनेक्शन चालू मिलने पर उपभोक्ता के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रावधान है। ऐसे उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन
3228 अस्थायी कनेक्शन के मामले में उपभोक्ताओं ने न तो समय सीमा बढ़वाई और न ही निगम ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। चेयरमैन ने इस पर नाराजगी जताई थी। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि चेयरमैन के निर्देश पर लिस्ट बनाकर अस्थायी कनेक्शन की तलाश की जा रही है। 2953 अस्थायी कनेक्शन तलाश लिए गए हैं। अन्य की तलाश जारी है। अधिशासी व अवर अभियंताओं से कहा गया है कि नियमित अपने खंड में ऐसे कनेक्शनों की तलाश करवाते रहें।
खंड अस्थायी कनेक्शन थे अब बचे
प्रथम( टाउनहाल) 1206 1166
द्वितीय (बक्शीपुर) 843 776
तृतीय ( मोहद्दीपुर) 757 623
चतुर्थ ( राप्तीनगर) 722 388