{"_id":"6028ec198ebc3ee8f42988da","slug":"310-health-workers-will-take-corona-booster-dose-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कल 310 कर्मियों को लगेगी बूस्टर डोज, मापअप राउंड में बनेंगे 40 बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कल 310 कर्मियों को लगेगी बूस्टर डोज, मापअप राउंड में बनेंगे 40 बूथ
Sun, 14 Feb 2021 02:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रथम चरण के पहले दिन जिन स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई थी, उन्हें बूस्टर डोज सोमवार को लगाई जाएगी। इसकी तैयारियां विभाग ने पूरी कर ली है। ऐसे स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या 310 है।
इन कर्मियों को कोविड पोर्टल के जरिए आज शाम को संदेश भी भेज दिया जाएगा। एहतियात के तौर पर उन्हें फोन भी किया जाएगा। इसके अलावा अब तक छूटे हुए पांच हजार स्वास्थ्यकर्मियों को मापअप राउंड में इसी दिन कोविड का टीका लगाया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक जिले में टीकाकरण की शुरुआत छह जनवरी को हुई थी। पहले दिन छह बूथों पर 310 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। उस दिन 600 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 310 स्वास्थ्य कर्मियों को सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई थी।

Trending Videos
मापअप राउंड में बनेंगे 40 बूथ
बूस्टर डोज 28 दिनों के बाद लगना था। बूस्टर डोज की तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई थी। अब 310 स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि जिन बूथों पर पहले दिन कर्मियों को पहला डोज लगाया गया था, उन्हीं बूथों पर बूस्टर डोज भी लगाया जाएगा।
डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को अंतिम मौका 15 फरवरी को दिया जाएगा। मापअप राउंड में करीब पांच हजार कर्मियों के लिए 40 बूथ बनाए जाएंगे। इन्हीं बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। इन स्वास्थ्य कर्मियों में कई गर्भवती और खून पतला करने वाली दवाओं सहित गंभीर रूप से बीमार लोग भी शामिल हैं, जिन्हें कोविड का टीका नहीं लगाया जाएगा।