फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   310 crores received for doubling of Gorakhpur Valmikinagar route

Railway News: गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रूट के दोहरीकरण के लिए मिले 310 करोड़, समय से काम होगा पूरा

Sun, 04 Feb 2024 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Feb 2024 11:12 AM IST
सार

गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रूट के दोहरीकरण से बिहार से आने वाली ट्रेनों को सुविधा होगी। इसके अलावा इस रास्ते मालगाड़ी भी गुजरती हैं, उन्हें इस रूट के दोहरीकरण से समय की बचत होगी।

विज्ञापन
310 crores received for doubling of Gorakhpur Valmikinagar route
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे।

विस्तार

अंतरिम बजट में गोरखपुर और आसपास के रेल लाइनों पर चल रहे विकास कार्य को भरपूर बजट मिला है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में घोषित गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रूट के दोहरीकरण के लिए 310 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। वहीं डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी लाइन व गोरखपुर-नकहा जंगल तीसरी लाइन के लिए भी 18 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। अन्य लाइनों के लिए भी धन मिला है। इससे इन लाइनों को बिछाने का कार्य समय से पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे यात्री प्रमुख जोन है। इस जोन में सभी प्रमुख मार्गों के दोहरीकरण व तेहरीकरण का कार्य चल रहा है। इस अंतरिम बजट में पूर्वोत्तर रेलवे को कुल 5,813.20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रूट के दोहरीकरण से बिहार से आने वाली ट्रेनों को सुविधा होगी। इसके अलावा इस रास्ते मालगाड़ी भी गुजरती हैं, उन्हें इस रूट के दोहरीकरण से समय की बचत होगी।
विज्ञापन

अंतरिम बजट 2024-25 में पूर्वोत्तर रेलवे को आवंटित

  • पूर्वोत्तर रेलवे को कुल रुपये 5,813.20 करोड़।
  • नई लाइन निर्माण के लिए 1,025 करोड़।
  • दोहरीकरण एवं तीसरी लाइन निर्माण के लिए 1,057.20 करोड़।
  • सहजनवा-दोहरीघाट (81.17 किमी.) के लिए 110 करोड़।
  • आनंदनगर-घुघुली वाया महाराजगंज (50 किमी) 235 करोड़।
  • गाजीपुर-तारीघाट के लिए 50 करोड़।
  • बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर (तुलसीपुर) (80 किमी) के लिए 620 करोड़।
  • अमान परिवर्तन के लिए 30.24 करोड़।
  • बहराइच-नानपारा-नेपालगंज (56.15 किमी) के लिए 05 करोड़।
  • लखनऊ-पीलीभीत वाया सीतापुर, लखीमपुर (262.76 किमी) के शेष कार्यों के लिए 10 करोड़।
  • गोरखपुर-वाल्मीकिनगर (87 किमी) दोहरीकरण के लिए 310 करोड़।
  • छपरा-बलिया (65 किमी) दोहरीकरण के लिए 25 करोड़।
  • रोसा-सीतापुर छावनी-बुढ़वल (180.77 किमी) दोहरीकरण के लिए 19.60 करोड़।
  • वाराणसी-माधोसिंह-प्रयागराज (120.20 किमी) दोहरीकरण के लिए 100 करोड़।
  • फेफना-इंदारा और मऊ-शाहगंज (150.28 किमी) दोहरीकरण के लिए 150 करोड़।
  • डोमिनगढ़-गोरखपुर-गोरखपुर छावनी-कुसम्ही-तीसरी रनिंग लाइन व गोरखपुर-नकहा जंगल-दूसरी रनिंग लाइन (21.15 किमी) के लिए 18.10 करोड़।
  • भटनी-औंड़िहार (125 किमी) दोहरीकरण के लिए 150 करोड़।
  • बुढ़वल-गोंडा-तीसरी लाइन (61.72 किमी) के लिए 225 करोड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed