{"_id":"5fb3ee454c36f647ec0759d0","slug":"31-new-corona-positive-got-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में मिले 31 नए कोरोना मरीज, एक्टिव केस हुए 350","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में मिले 31 नए कोरोना मरीज, एक्टिव केस हुए 350
Tue, 17 Nov 2020 09:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
कोरोना के मामलों में कमी आ रही है।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। मंगलवार को 24 घंटे में केवल 31 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि पिछले 10 दिनों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
मौजूदा समय में जिले में संक्रमितों की संख्या 19591 पहुंच गई है। इनमें 315 की मौत हो चुकी है। 18926 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 350 रह गए हैं।
जानकारी के मुताबिक नवंबर माह में मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। आंकड़े 30 के आसपास सिमट कर रह गए हैं। शहर की बात करें तो केवल 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर दो, गोरखनाथ तीन, कैंट छह और कोतवाली में एक मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 14 नए मरीज मिले हैं। इनमें खोराबार चार, चरगांवा नौ, पिपरौली में एक मरीज मिले हैं। इसके अलावा पांच मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। संक्रमितों में बिछिया, धर्मशाला, हुमायुंपुर के मरीज शामिल हैं।
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार बेहद कम हो गई है। छठ पर्व को देखते हुए लोगों से अपील की जा रही है कि लोग मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। जिससे की संक्रमण को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।