फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   3 died in accident in barhaj

Gorakhpur News: बरहज में हुए हादसे में तीन की मौत

Sat, 21 Jan 2023 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
3 died in accident in barhaj
बरहज के बरांव चौराहे पर हुए हादसे के बाद पहिया के नीचे से शव को निकालने का प्रयास करते लोग और जुटी ? - फोटो : DEORIA
अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से तीन की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

-बरहज-रुद्रपुर मार्ग पर दुकान के सामने अलाव तापते समय हुआ हादसा
-मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये मदद की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज(देवरिया) बरांव चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर के अनियंत्रित होने से शुक्रवार को सड़क किनारे अलाव ताप रहे तीन लोगों की कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर एक दुकान में जा घुसा। इससे ट्रेलर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। शाम को एसडीएम गजेंद्र सिंह और विधायक दीपक मिश्र ने घर जाकर मदद राशि का चेक पहुंचाया।

मदनपुर थाना क्षेत्र के बरांव चौराहे पर हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। यहां सरकारी देसी शराब के ठेेके के पास सेल्समैन अशोक यादव, दुकानदार सुधीर सिंह, पतरू और छह अन्य लोग अलाव ताप रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरहज की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर ने बहसुआं गांव निवासी साइकिल सवार पारस पांडेय (50) को कुचल दिया। इसके बाद ट्रेलर अलाव ताप रहे लोगों की ओर मुड़ गया और अशोक मद्धेशिया की दुकान में जा घुसा। इसमें बहसुआं गांव निवासी गौरी गोंड (60), सुनील मद्धेशिया (45) ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गए। इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, साइकिल सवार पारस पांडेय की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जान चली गई। बोल्डर लदे ट्रेलर के दुकान में घुस जाने से ट्रेलर चालक को भी चोटें आईं। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची प्रशासन व पुलिस की टीम ने घंटों जद्दोजहद के बाद जेसीबी, क्रेन आदि की मदद से ट्रेलर के पहिया के नीचे फंसे शवों को बाहर निकलवाया। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed