फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   28 trains canceled including Patliputra Bandra will run from today

राहत की खबर: आज से पाटलिपुत्र, बांद्रा समेत निरस्त 28 ट्रेनें चलेंगी

Tue, 01 Mar 2022 10:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Mar 2022 10:21 AM IST
सार

एक मार्च से दिल्ली जाने वाली वैशाली और हमसफर एक्सप्रेस रोजाना चलेगी। अभी हमसफर वाया बढ़नी होकर जाती है, लेकिन एक मार्च से वाया बस्ती का संचलन भी शुरू हो जाएगा। इसी तरह अभी सप्ताह में पांच दिन चलने वाली वैशाली एक मार्च से रोजाना चलेगी।

विज्ञापन
28 trains canceled including Patliputra Bandra will run from today
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खराब मौसम और कोहरे के चलते निरस्त हुई पाटलिपुत्र, बांद्रा समेत सभी 28 ट्रेनें सोमवार से चलेंगी। इसके अलावा गोरखपुर-आनंदविहार हमसफर और वैशाली एक्सप्रेस भी प्रतिदिन चलने लगेंगी। रेल प्रशासन ने इन ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


गोरखपुर से बनकर चलने वाली गोरखपुर-बांद्रा, लखनऊ-गोरखपुर-पाटलीपुत्र, मथुरा-छपरा और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का भी संचालन शुरू हो जाएगा। 15 दिसंबर से ही ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया था। इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली, मुंबई की यात्रा करने वाले लोगों का सफर आसान हो जाएगा। अब रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चहल-पहल बढ़ गई है। गोरखपुर में ही प्रतिदिन 55 से 60 हजार लोग आवागमन करने लगे हैं।

विज्ञापन

वैशाली और हमसफर एक्सप्रेस हो जाएगी रोजाना

एक मार्च से दिल्ली जाने वाली वैशाली और हमसफर एक्सप्रेस रोजाना चलेगी। अभी हमसफर वाया बढ़नी होकर जाती है, लेकिन एक मार्च से वाया बस्ती का संचलन भी शुरू हो जाएगा। इसी तरह अभी सप्ताह में पांच दिन चलने वाली वैशाली एक मार्च से रोजाना चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक मार्च से चलने लगेगी ये ट्रेनें

लखनऊ-पटना एक्सप्रेस
गोरखपुर-आनंदविहार वाया बस्ती
कासगंज-छपरा
छपरा-लखनऊ
छपरा-नौतनवा
गोरखपुर-बांद्रा
छपरा-मथुरा
गोरखपुर-आनंदविहार साप्ताहिक
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़

मुख्यालय गोरखपुर के 32 रेलकर्मी सेवानिवृत्त

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर के दो अधिकारियों सहित कुल 32 रेलकर्मी सेवानिवृत्त हुए। कार्मिक विभाग की ओर से उन्हें समापक राशि का प्रपत्र, सेवा प्रमाण पत्र और गोल्ड प्लेटेड मेडल प्रदान किया गया। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed