{"_id":"60faed5d8ebc3e584d00b570","slug":"26052-people-got-vaccination-done-at-94-booths-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: गोरखपुर में 94 बूथों पर 26052 लोगों ने लगवाया टीका, लगी रही लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: गोरखपुर में 94 बूथों पर 26052 लोगों ने लगवाया टीका, लगी रही लंबी लाइन
Fri, 23 Jul 2021 09:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:55 PM IST
सार
पहले आठ से 10 हजार लोग टीका लगवाने पहुंचते थे। वही यह संख्या बढ़कर 25 हजार से ज्यादा हो गई।
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना वैक्सीन के पर्याप्त डोज मिलने के बाद से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई है। साथ ही विभाग ने बूथों की संख्या भी बढ़ा दी है। शुक्रवार को करीब 10 दिनों बाद 94 बूथों पर 26052 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। इसमें 21592 को पहली व 4460 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इस बीच हर बूथों पर टीका लगवाने के लिए लोग लाइनों में लगे रहे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पिछले 10 दिनों से वैक्सीन की कमी से विभाग जूझ रहा था। कम मात्रा में वैक्सीन आने के कारण कम बूथ बनाए जा रहे थे। इस बीच पिछले दो दिनों के अंदर वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा मिल गई है। इस पर विभाग ने बूथों की संख्या बढ़ाकर 90 से ज्यादा कर दी।
विज्ञापन
इसका असर यह हुआ कि जहां पहले आठ से 10 हजार लोग टीका लगवाने पहुंचते थे। वही यह संख्या बढ़कर 25 हजार से ज्यादा हो गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों के पर्याप्त डोज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
दो कोरोना पॉजिटिव मिले
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो गए हैं। संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा है। शुक्रवार को 4185 लोगों की जांच हुई। इसमें महज दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या पांच रही है।
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59352 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 58470 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है। 847 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस घटकर 35 रह गए हैं।