फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   250 nursing staff do not want to work in Gorakhpur AIIMS

Gorakhpur: गोरखपुर एम्स में 250 नर्सिंग स्टाफ नहीं करना चाहतीं नौकरी, 16 नर्स दे चुकी हैं इस्तीफा

Sat, 19 Nov 2022 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Nov 2022 01:10 PM IST
सार

नर्सों के इस तरह के आवेदन में गुटबाजी भी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि एम्स के वरिष्ठ अधिकारी और डॉक्टरों के बीच विवाद चल रहा है। इससे एम्स में दो फाड़ हो गए हैं। मरीजों के भर्ती होने में भी दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
250 nursing staff do not want to work in Gorakhpur AIIMS
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में और 250 नर्सिंग स्टाफ नौकरी नहीं करना चाहती हैं। सभी ने गृह जनपद जाने के लिए एम्स प्रशासन से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांग रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल एम्स में दो चरणों में नर्सों की भर्ती हुई। पहले चरण में 76 नर्स स्थायी तौर पर तैनात हुईं। जबकि दूसरे चरण में 280 नर्सों का चयन हुआ। यह चयन एम्स दिल्ली ने किया। इसके लिए एम्स दिल्ली ने देश के सभी एम्स में सृजित नर्सों के पद और मांग के सापेक्ष आवेदन निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद विशेष परीक्षा कराई, जिसमें नर्सें से चयनित र्हुइं। एम्स ज्वाइन करने के बाद इन नर्सों का मन बदलता जा रहा है। उनका मन एम्स में काम करने में नहीं लग रहा है। अब तक 16 नर्स इस्तीफा देकर दूसरे संस्थान ज्वाइन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ढाई सौ से अधिक नर्सों ने गृह जनपद में जाने के लिए एनओसी की मांग की है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा एम्स प्रशासन को पत्र दे रखा है। बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन नर्सिंग ऑफिसर ने तो इस्तीफा तक देने की नोटिस दे रखी है।
 

गुटबाजी भी मानी जा रही है वजह

नर्सों के इस तरह के आवेदन में गुटबाजी भी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि एम्स के वरिष्ठ अधिकारी और डॉक्टरों के बीच विवाद चल रहा है। इससे एम्स में दो फाड़ हो गए हैं। मरीजों के भर्ती होने में भी दिक्कत आ रही है। इमरजेंसी में इक्का-दुक्का मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। जबकि हाल ही में इमरजेंसी का उद्घाटन एम्स के निदेशक ने किया।

एम्स मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि यह सही है कि एम्स में तैनात 250 नर्सिंग स्टाफ ने एनओसी के लिए आवेदन किया है। वह अपने गृह जनपद के पास के एम्स में तैनाती चाहते हैं। अब तक 16 नर्सिंग ऑफिसर ने इस्तीफा दे दिया है। इलाज में किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed